समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मंत्री रविन्द्र चौबे ने कुम्हारी (धरसींवा) में खाद, गोदाम कार्यालय का लोकापर्ण किया। इस दौरान कुम्हारी कृषि सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के मांग पर कुम्हारी स्कूल के भवन हेतु 50 लाख, नल जल कार्य हेतु 1 करोड़ 20 लाख एवं कन्हेरा, कुम्हारी, चिखली, पठारीडीह, बेन्द्री, सांकारा सभी ग्राम पंचायत में 25-25 लाख के विकास कार्यो की घोषणा किया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
सिंकलिंग के मरीज में दिल की दुर्लभ बीमारी एब्स्टीन एनोमली का अम्बेडकर अस्पताल रायपुर के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में सफल ऑपरेशन
यह ऑपरेशन डाॅ. कृष्णकांत साहू (विभागाध्यक्ष) एवं टीम द्वारा किया गया सिंकलिंग के मरीज को ओपन हार्ट के समय हार्ट लंग मशीन के द्वारा जिंदा रखना बहुत ही चुनौती भरा होता है एब्स्टीन नाम बीमारी में मरीज सामान्यतः 18 से 20 वर्ष तक ही जिंदा रह पाते हैं सिंकलिंग बीमारी के साथ-साथ दिल की एब्स्टीन बीमारी के ऑपरेशन का यह छत्तीसगढ़ में प्रथम केस है यह बीमारी 02 लाख जन्मजात ह्रदय रोगी में से एक को होता है ऑपरेशन के पहले मरीज का O2 सेचुरेशन 80 से 85% रहता था…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिलों में मुख्य अतिथि के लिए नाम की घोषणा कर दिया गया है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरो को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रीगणों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों और योग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में…
Read Moreस्वास्थ्य : सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की निःशुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से निःशुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस, प्रदेश की एक प्रतिशत आबादी इससे पीड़ित गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सिकलसेल जांच जरूर कराएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की करीब एक प्रतिशत आबादी रक्त से संबंधित अनुवांशिक रोग सिकलसेल से पीड़ित है। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इसकी निःशुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा है। सिकलसेल के मरीजों को जरुरत पड़ने पर लाइसेंसीकृत ब्लड-बैकों से निःशुल्क रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है।…
Read Moreआजादी का अमृत महोत्सव : बाल श्रमिकों की समस्या एवं उनके उन्मूलन हेतु मनाया जा रहा “बाल श्रम उन्मूल सप्ताह”, आज विधि छात्रों तथा पैरालीगल वालेन्टियर ने निकाली जागरूकता बाईक रैली
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर बाल श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके उन्मूलन हेतु 12 से 20 जून 2022 तक “बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह” मनाया जा रहा है। जिसके छठवें दिवस आज 18 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर रायपुर और जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के रेसक्यू टीम के संयुक्त तत्वाधान में जिला न्यायाधीश एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर श्री संतोष शर्मा के मार्गदर्शन…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य किया जायेगा, कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य दिनांक 20 जून से 26 जून, 2022 (सात दिन ) तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली गाडियां:- 01. दिनांक 19 से 25 जुन, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी…
Read Moreदुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ, विकास प्रदर्शनी देखने आए जशपुर जिले के सरपंचों ने कहा
छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगों को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अच्छा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। यह कहना है राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में लगाई गई विकास परक राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी देखने के लिए आए जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों का। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अलग-अलग जिलों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शनी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में चिप्स द्वारा किये जा रहे आधार सेवाओं के कार्य प्रशंसनीय : डॉ. सौरभ गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, यू.आई.डी.ए.आई.
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के 3 सदस्यी दल ने किया आधार सेंटर का भ्रमण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के आम लोगों के लिए आधार सेवा के लिए किये जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। यह बात नई दिल्ली से आये यू.आई.डी.ए.आई. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ गर्ग ने राजधानी स्थित नगर निगम आधार केंद्र के भ्रमण के दौरान कही। इस अवसर पर डॉ. सौरभ गर्ग के साथ उप महानिदेशक श्रीमती संगीता पी. और छत्तीसगढ़ राज्य आधार संचालक श्री श्रीनिवास नाइक भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण निर्णय : सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को दिया जाएगा प्रमुखता से स्थान
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि…
Read Moreउच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश का कड़ाई से पालन करें : अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को अपर मुख्य सचिव के कड़े निर्देश
अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल की वजह से होने वाली अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को सुरक्षा की दृष्टिकोण से तत्काल ढकवाने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर अनुपयोगी बोरवेल, ग्रेबल पैक बोरवेल सामान्य बोरवेल, नवीन नलकूप खनन, रिंगवेल और ओपन वेल की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं…
Read More