समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने की समय-सीमा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दी है। इससे पहले भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज किए जाने की समय-सीमा 30 जून 2022 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने के कुछ महीने बाद ही जनगणना शुरू हो सकती है। इसलिए अब वर्ष 2022 में जनगणना की संभावना नहीं है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, ‘‘जगार-2022’’ के कार्यक्रम में होंगे शामिल
गोधन न्याय योजना में राशि अंतरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े लोगों को करेंगे सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 जून को दोपहर राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने सहित गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दौरान अपने निवास कार्यालय में ही दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत बालक राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़े लोगों को सम्मानित करेंगे।…
Read Moreमुख्यमंत्री की पत्रवार्ता पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, अपनों पर करम, गैरों पर सितम ठीक नहीं भूपेश जी- विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संभवतः वे ऐसा मानते हैं कि देश के संविधान और तमाम व्यवस्थाओं से गांधी परिवार और उनके चाटुकार परे हैं! क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है जो उसे न्यायालय के आदेश पर जारी जांच पड़ताल में भ्रष्टाचार के मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर लोकतंत्र खतरे में जान पड़ रहा है। क्या कांग्रेस के लोग वह…
Read MoreHEALTH NEWS : लौकी के जूस के नियमित सेवन के हैं कई फायदे, वजन कम करने और दिल की बीमारियों सहित कई रोगों में लाभकारी है लौकी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अनेक गुणों से भरपूर लौकी भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध होती है। भारतीय व्यंजनों में लौकी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। हजारों सालों से लौकी के रस का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसमें संतृप्त वसा व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। जिंक, फाइबर, लोहा यानि आयरन, विटामिन-सी, मैग्नीशियम व मैंगनीज की मात्रा ज्यादा होने से लौकी कई प्रकार की बीमारियों से बचाव में लाभप्रद है। लौकी हमारे शरीर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन…
Read Moreनक्सल प्रभावित क्षेत्र में 260 बंद स्कूलों में फिर बजेगी घंटी : बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के 11 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचेगा शिक्षा का उजियारा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के विकास, विश्वास और सुरक्षा के मूलमंत्र के चलते बस्तर अंचल के वातावरण में तेजी से सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है। नक्सल प्रभावित चार जिलों में समुदाय की आकांक्षा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा 260 स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिला बीजापुर में 158, सुकमा में 97, नारायणपुर में 4 और दंतेवाड़ा में एक स्कूल को फिर से खोला जा रहा है। इन स्कूलों से 11 हजार 13 विद्यार्थियों को शिक्षा सुलभ होगी। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के…
Read Moreराहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे सम्मान, मुख्यमंत्री निवास में कल होगा सम्मान समारोह
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं। सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 16 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा। इससे पूर्व मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि जांजगीर-चाम्पा जिले के पिहरीद में 11 वर्षीय राहुल साहू बीते 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले…
Read Moreखेल अकादमियों के संचालन के लिये आगे आए उद्योग समूह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक
छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत उद्योगों के माध्यम से खेल अकादमियों का संचालन किया जाएगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उद्योग समूहों की बैठक आज राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में आवासीय एवं गैर आवासीय खेल अकादमियों को संचालित करने के लिये उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा एवं विचार विमर्श कर उद्योगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री…
Read Moreशिक्षक नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दी नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं इस सत्र से चयनित स्कूलों में खुलेंगी बालवाड़ी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नई प्रौद्योगिकी अपनाने का सिलसिला आगे भी जारी रहे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव के पावन अवसर पर सभी को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा…
Read Moreपरमिट 7 दिनों के भीतर नहीं लेने पर हो जाएगा रद्द, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार ने जारी किया पत्र
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में अब राज्य के भीतर यात्री बसों के परिचालन के लिए परमिट (अनुज्ञा पत्र) जारी होने पर उसे सात दिवस के भीतर संबंधित प्राधिकार से प्राप्त करना होगा, निर्धारित अवधि में परमिट प्राप्त न करने की स्थिति में प्राधिकार द्वारा जारी परमिट को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही आवेदन को नस्तीबद्ध करने की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की ओर से आज एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1988…
Read Moreपुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में हुआ हैकमंथन- हैकाथन का उद्घाटन समारोह, प्रतियोगिता में देशभर से सूचना प्रोद्यौगिकी से जुडे 460 टीमें शामिल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मुख्य आतिथ्य में हैकमंथन नामक हैकाथन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया । समारोह विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप सिन्हा निदेशक, ट्रिपलआईटी सम्मिलित हुए एवं तकनीकी सेवा के प्रमुख प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा मेजबानी की गयीI गौरतलब है कि पुलिस की तकनीकी संबंधी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) नवा रायपुर के सहयोग से दिनांक 27 मई 2022 से ‘‘हैक-मंथन‘‘ नामक हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवा) कवि गुप्ता…
Read More