अपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की  शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को  आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश…

Read More

जशपुर जिले में विद्यालय के सभी कक्षाओं में SCERT द्वारा प्रदाय किये गये निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से ही कराया जाता है अध्यापन

निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य किसी भी पुस्तक की अनिवार्यता नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उ.मा.वि. जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के सभी कक्षाओं में SCERT द्वारा प्रदाय किये गये निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से ही अध्यापन कराया जाता है। विद्यालय के प्राथमिक खण्ड के पालक-शिक्षक बैठक 16 जून 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें पालकों ने सुझाव दिया कि बच्चों की भाषा और बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जावे। इस पर सभी उपस्थित पालकों की सहमति से हिन्दी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती रजनी कुजूर एवं श्रीमती सुमति बाई का तत्काल बना राशनकार्ड कार्ड

दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जून को कुनकुरी विधासनभा के ग्राम पंमशाला में आयोजित जनचौपाल में आमजनों की शिकायतों को सुना एवं तत्काल निराकरण करने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए। इसी कड़ी में ग्राम पगुराबहार निवासी श्रीमती सुमति बाई एवं पण्डरीपानी सिसरिंगा निवासी श्रीमती रजनी कुजूर ने मुख्यमंत्री से राशनकार्ड बनवाने हेतु अपनी मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दोनों हितग्राहियों का प्राथमिकता के साथ तत्काल राशनकार्ड तैयार कर हितग्राहियों को उपलब्ध…

Read More

जशपुर जिले में प्रदेश का पहला उच्च स्तरीय फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग लैब तैयार, जशपुर के महिलाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के प्रवास के दौरान किया था शुभारंभ खनिज न्यास निधि से 34 लाख की लागत से अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर के रंजीता स्टेडियम परिसर में स्थित फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग लैब में खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र भवन का 27 जून को लोकार्पण किया। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सहराहनीय पहल की जा रही है। समूह की महिलाओं…

Read More

मुख्यमंत्री ने बांकी नदी के जीर्णाेधार और जल संरक्षण संर्वधन के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की

लोगों ने बढ़ चढ़कर किया श्रम एवं अंशदान किया, कलेक्टर की हुई सराहना भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को नगरवासियों ने बताया वृतांत, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर के भ्रमण और भेंट मुलाकात के दौरान विगत दिवस 26 जून को सरना एथनिक रिसोर्ट में जशपुर वासियों ने बाँकी नदी के जीर्णाेद्धार जल संरक्षण संर्वधन के सरहानीय कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांकी नदी को संरक्षित करने के लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, जिला प्रशासन और जशपुर वासियों की जनसहभागिता से बांकी नदी को संरक्षित…

Read More

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित : अशर्फी देवी हॉस्पिटल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए ऑनलाईन व्यवस्था – भीम सिंह

सोनोग्राफी सेंटर्स में लगे एक्टिव टे्रकर की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के प्रबंधन की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुयी। जिसमें रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री सिंह ने अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय की आय-व्यय के साथ आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने आय-व्यय की जानकारी लेते हुए रायगढ़ एसडीएम रायगढ़ को हॉस्पिटल के एकाउंट का ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने…

Read More

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश : राज्य के सभी हवाई अड्डों तथा अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर होंगे कोविड सैम्पल चेकिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह  अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से…

Read More

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य के खिलाफ – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के जमा 17240 करोड़ रू. राज्य को वापस नहीं किया जाना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सराकर ने कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे को सुरक्षित रखने ओल्ड पेंशन योजना शुरू किया था। मोदी सरकार उसमें भी अड़गा लगा रही है। मोदी सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ भूपेश सरकार के हर जनकल्याणकारी काम में रोड़ा अटकाती आयी है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य…

Read More

अग्निपथ की तुलना गोधन न्याय से करना भाजपा का मानसिक दिवालियापन : गऊ की पूंछ पकड़ कर राजनैतिक वैतरणी पार करने वाले भाजपाई गोधन का विरोध कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा सेना की अग्निपथ भर्ती योजना की तुलना छत्तीसगढ़ के गोधन से किया जाना भाजपा नेताओं के मानसिक दिवालियेपन का पारिचायक है। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना गांव, गरीब गोपालक चरवाहे तथा ऐसे लोगो के लिये है जो गोवंश से सीधे जुडे़ है उनके लिये अतिरिक्त आमदनी का साधन बन चुकी है। मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना देश की युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सेना को कमजोर करने वाली…

Read More

कांग्रेस ने अग्निपथ का प्रदेशव्यापी विरोध किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें पाटन में दिया गया भाषण – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की अग्निपथ योजना पर कहा की मैन लोगो से पूछा अग्नि…

Read More