उम्र को पीछे छोड़ हुनर दिखाएंगे जशपुर के सियान, सेवा संकल्प अभियान में ‘सियान आइडल’ प्रतियोगिता का आयोजन; गायन, कविता और भाषण में वरिष्ठ नागरिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

सेवा संकल्प अभियान: जशपुर में सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन, बुजुर्ग दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

जशपुर : समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सियान सेवा संकल्प-जशपुर सियान आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों के लिए गायन, कविता पाठ एवं भाषण तीन विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालयों में इसका आयोजन तिथिवार किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 24 सितंबर को जनपद पंचायत मनोरा से होगी। 25 सितंबर को कांसाबेल एवं जनपद पंचायत बगीचा, 26 सितंबर को जनपद पंचायत पत्थलगांव, 27 सितंबर को जनपद पंचायत जशपुर, 28 सितंबर को जनपद पंचायत दुलदुला एवं जनपद पंचायत कुनकुरी तथा 29 सितंबर को जनपद पंचायत फरसाबहार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।

 विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्री रामचन्द्र पौराणिक सामुदायिक भवन, जशपुर नगर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग के अनुसार यह प्रतियोगिता वरिष्ठ नागरिकों में सम्मान की भावना और अपनापन बढ़ाने तथा उन्हें परिवार व समाज से जोड़े रखने का एक अनूठा प्रयास है।

Related posts