समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 49.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जून तक औसत वर्षा 143.2 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 91.6 मिमी, मनोरा में 52.1 मिमी, कुनकुरी में 29.6 मिमी, दुलदुला में 36.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 90.5 मिमी, कांसाबेल में 5.0 मिमी, पत्थलगांव में 18.4 मिमी एवं सन्ना में 54.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा अब होगी 29 जून को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 जून 2022 किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा 27 जून को होना था। जिसे परिवर्तित कर 29 जून को आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा जिले के वेबसाईड ूूूण्रंेीचनतण्पदबण्पद पर अवलोकन कर सकते हैं।
Read Moreश्रम विभाग की योजना का लाभ लेकर श्रीमती भोली यादव को मिला 1 लाख रुपए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से निरंतर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी राजकुमार यादव पिता धनंजय यादव की मृत्यु हो जाने पर राजकुमार के उत्तराधिकारी उसकी पत्नी श्रीमती भोली यादव को योजनांतर्गत 1 लाख रुपए प्रदान किया गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राशि योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु होने पर दिए जाने का…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा उपचार, मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक कुल 5603 मरीजों को किया गया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा…
Read Moreथाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 18.06.22 को सिंघानिया पेट्रोल पंप सीसीआई रोड के पास दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में एक मोटर सायकल में सिलाई मशीन, गैस सिलेण्डर एवं अन्य सामाग्री को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा से टीम भेजकर संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उक्त समाग्रियों के संबंध में पूछताछ करने पर सामान के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में इस्त क्र. 07/22 धारा 41(1-4) जाफौ,…
Read Moreइस जिले में चलाया गया विशेष अभियान : 379 प्रकरणों में कुल 598 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही……जाने क्या है वजह
पुराने जमीन संबंधी विवादों को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों पर की गई कार्यवाही जमीन संबंधी विवादों पर नियँत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जमीन संबंधी विवाद को रोकने एवं होने वाली जमीन संबंधी घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से दिनांक 23.06.22 को विशेष अभियान अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया जिसके तहत थाना जांजगीर में 24 प्रकरणों में 41, चैकी नैला में 05 प्रकरणों में 05, थाना बलौदा में 20 प्रकरण में 33, चैकी पंतोरा 05 प्रकरण में 05, थाना…
Read Moreकेवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग लगातार मानिटरिंग और युद्धस्तर पर किये गये कार्य के बाद राजस्व प्रकरणों को निपटाने में दुर्ग जिले में अहम सफलता मिली है। मार्च से लेकर अब तक तीन महीनों में विभिन्न न्यायालयों में राजस्व के 18 हजार लंबित प्रकरण निपटा दिये गये हैं। इनसे पंद्रह करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी तीन महीनों में हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों के प्रभावी निपटारे के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया था। कम समय में तेजी से और गुणवत्तापूर्वक मामलों का निपटारा हो सके,…
Read Moreकलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक, महिलाओं में एनिमिया की हो सघन जांच – भीम सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कहा कि एनिमिया महिलाओं के लिए घातक होने के साथ-साथ गर्भावस्था में होने पर बच्चे पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालती है तथा वे कुपोषण का भी शिकार बन सकते है। ऐसे में एनिमिया की जांच व उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी विकासखण्डों में एनिमिक महिलाओं की पहचान कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पतालों में ब्लड…
Read Moreविद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन सहित विविध शालेय गतिविधियों का समय पर हो संचालन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शासन के निर्देशानुसार 16 जून से ही शालाओं में अध्ययन-अध्यापन प्रारंभ करते हुए शाला संचालन संबंधी समस्त निर्देशों के कड़ाई से परिपालन के निर्देश जारी किए गए हैं। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल खुलने के बाद 16 जून से 1 महीने तक अधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेंगे और हर स्कूल की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार जिला…
Read Moreधरमजयगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं सिविल अस्पताल का कलेक्टर भीम सिंह ने किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्री सिंह ने धरमजयगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल भवन में सुविधाएं अच्छी की जा रही है। अब आप सभी खूब मेहनत करो और अच्छे अंक लाओ। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां विभिन्न कक्षाओं एवं लाईब्रेरी व लैब को देखा। कक्ष निरीक्षण के दौरान ब्लेक बोर्ड की गुणवत्ता सही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत बोर्ड बदलने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने लाईबे्ररी में पर्याप्त…
Read More