मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल, अनुराग सिंहदेव की माताजी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री साय छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माताजी के ब्रह्मभोज एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन अंबिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अम्बिकापुर में छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव की माताजी स्व. श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव के ब्रह्मभोज एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि विगत 26…

Read More

युवा शक्ति के संकल्प का दिन : जशपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर वॉकथॉन, श्रमदान, शतरंज चैम्पियनशिप, साहित्य प्रदर्शनी और सोशल मीडिया रील्स प्रतियोगिता

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जशपुर में गूंजेगा ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करो’ का संदेश 12 जनवरी को पदयात्रा, श्रमदान, शतरंज प्रतियोगिता, साहित्य प्रदर्शनी और सोशल मीडिया रील्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जशपुर : महान युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले में 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं में राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, बौद्धिक विकास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु विविध रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर…

Read More

जनकल्याण को जमीन पर उतारने की पहल : जशपुर की 39 ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविर, प्रशासन और जनता का सीधा संवाद

प्रशासन गाँव की ओर—जनता के द्वार पहुँचेगी शासन की योजनाएँ : जशपुर जिले में 09 से 29 जनवरी तक 39 ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविरों का होगा व्यापक आयोजन जशपुर : जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को संतृप्त करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों के क्लस्टर ग्राम पंचायतों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पेंशन, राशन कार्ड,…

Read More

उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी, पैकेजिंग नियमों पर फोकस : रजत जयंती वर्ष के तहत जशपुर में उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

रजत जयंती वर्ष 2025-26 : चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न पैकेजिंग प्रोडक्ट के मैन्यूफैक्चरिंग एंव एक्सपायरी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी जशपुर : संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसासर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजना किया जा रहा है। इसी के तहत् 02 से 09 जनवरी 2026 तक जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उपभोक्ताओं को जागरूक करने वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर त्वरित राहत : जशपुर कलेक्टर ने तालाब में डूबने से मृत महिला के परिजनों हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरगांव निवासी स्व. कमला बाई का तालाब के पानी में डूबने से 31 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र अकल साय, मनोज, पुत्री सोहानो एवं बहु सुनीता हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

डिजिटल शिक्षा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग : अपार आईडी निर्माण में बड़े राज्यों में नंबर-वन, 88.63% विद्यार्थियों की आईडी तैयार

छत्तीसगढ़ अपार आईडी निर्माण में अग्रणी: बड़े राज्यों में सर्वाधिक प्रतिशत उपलब्धि दर्ज रायपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार द्वारा लागू की गई APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) व्यवस्था में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश के बड़े राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों को स्थायी और सुरक्षित डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान करने की दिशा में राज्य ने तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनांक 7 जनवरी 2026 तक राज्य के 57,045 विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 57,10,207 विद्यार्थियों…

Read More

दिव्यांग तीरंदाजों को मिलेगा पूरा संबल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर्चरी खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देने का दिया आश्वासन

दिव्यांग आर्चरी खिलाड़ियों को मिलेंगी तीरंदाजी की सभी सुविधाएं मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां जनदर्शन कार्यक्रम में आर्चरी के दिव्यांग खिलाड़ी श्री होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री यादव और श्री सोनी ने बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी महीने में पटियाला में पुनः तीरंदाजी नेशनल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय को दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे आर्चरी की इंटरनेशनल…

Read More

छत्तीसगढ़ में आवास और बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार : राज्य शासन और हुडको के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर, विकास परियोजनाओं के लिए सुरक्षित होगा वित्तपोषण

आवास और बुनियादी ढांचा विकास के लिए एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर रायपुर : छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास और आवास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ शासन ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आवास और शहरी विकास निगम हुडको) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य के विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण सुरक्षित करना है।      .. इस अवसर पर वित्त विभाग के सचिव…

Read More

सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा कोई भी नागरिक : मुख्यमंत्री जनदर्शन में श्रमिक हनुमंत राव को मिलेगा राशन कार्ड, मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ

60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक श्री हनुमंत राव का नहीं बना था राशन कार्ड मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में तत्काल राशन कार्ड बनाने के दिए निर्देश, मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सभी से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उसी क्रम में रायपुर के 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक श्री हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर कर उन्हें बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसकी…

Read More

संवेदनशील शासन की मिसाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को मुख्यमंत्री जनदर्शन में तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से सहायता राशि की तत्काल मिली स्वीकृति रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी श्रीमती बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की तत्काल स्वीकृत मिली। श्रीमती बसंती साव ने बताया कि उनका दोनों पैर लकवाग्रस्त है, उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स, मेकाहारा सहित एक…

Read More