थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल, एक्सीडेंट के मामले में जारी वारंट पर की गई कार्यवाही.
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.
अंबिकापुर : अंबिकापुर में 17 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से जारी स्थाई वारंट की तामिली के लिए कोतवाली पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में दर्ज एक्सीडेंट के मामले में धारा 279, 337 और 338 के तहत कार्रवाई हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र में लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आ.क्रमांक 265/09 धारा 279, 337, 338 भा.द.वि. के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामभरत विश्वकर्मा आत्मज ननका विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास थाना गांधीनगर के प्रकरण में उपस्थित नहीं रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
स्थाई वारंट की तामिली में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक सचिन्द्र सिन्हा, आरक्षक संजीव पाण्डेय, आरक्षक अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।
