समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवृतमान कलेक्टर श्री डी.राहुल वेंकट से प्रभार लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे। डॉ.फरिहा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ थी। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभागों का निरीक्षण…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग समापन, देश-विदेश के कलाकारों ने जीता दिल
बस्तरिया और छत्तीसगढ़िया गाना में जमकर थिरके संस्कृति मंत्री एवं जनप्रतिनिधिगण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों ने एक साथ मंच साझा किया। तीन दिवसीय महोत्सव में बड़ी संख्या में आदिवासी कलाकारों ने अपनी कला और संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। फसल कटाई की श्रेणी में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य को, दूसरे स्थान पर ओडिशा के ढेंगसा नृत्य को और तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश के गद्दी नृत्य को पुरस्कृत किया गया। तो वहीं विवाह संस्कार एवं…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हो रहा आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम: श्री सोरेन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा- आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है आदिवासियों के सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने किया गयाराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राज्योत्सव के ‘‘मेला, प्रदर्शनी व फूड जोन‘‘ की आयोजन अवधि रविवार तक बढ़ाने की घोषणा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का समापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य में ऐसे वर्ग को आगे बढ़ा रहे हैं जिनका सदियों से शोषण हुआ है। उनकी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़े…
Read Moreबुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन एवं टोल फ्री नंबर शुरू
हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 पर मिल रही सहायता मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य स्थापना दिवस से सियान हेल्पलाईन शुरू करने के दिए थे निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 का संचालन शुरू कर दिया गया है। राज्य भर से बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय के व्यक्ति प्रतिदिन फोन कर इसका लाभ ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि…
Read Moreआदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है उसके सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के अवसर पर कहा रविवार तक राज्योत्सव के आयोजन को बढ़ाने की घोषणा भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है। इसे सहेज कर और इसकी खूबसूरती को बड़े फलक पर दिखाने के उद्देश्य से हमने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। रात बारह बजे तक लोग इस सुंदर आयोजन को देखने बड़ी संख्या में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारू के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश : घायल खिलाड़ी समारू के बेहतर उपचार के लिए प्रशासन कर रहा हर संभव प्रयास
स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेने नियमित रूप से पहुंच रहे प्रशासनिक अधिकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुंढरू में बीते दिनों कबड्डी खेलते हुए ग्राम घुमरा के समारू केरकेट्टा घायल हो गए थे। हादसे के बाद प्राथमिक उपचार प्रदान कर तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इधर घटना की जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घायल समारू के समुचित इलाज के लिए पर्याप्त और हरसंभव व्यवस्था करने के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति, समाज कल्याण, श्रम व अंत्याव्यवसाय विभाग की ली समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण, श्रम व अंत्याव्यवसाय विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर व सहायक आयुक्त श्रीमती लविना पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, एकीकृत आदिवासी विकास…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बैंकर्स को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश, दिए गए लक्ष्यों को बैंकर्स समय पर करें पूरा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक ली उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। बैठक में गत वित्तीय वर्ष के शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य अनुसार नये ऋण प्रकरण तैयार करने तथा प्राप्त ऋण प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटान करने हेतु निर्देश दिया गया।…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग की विकास प्रदर्शनी में जांच और उपचार की सुविधा, निःशुल्क दवाई भी, राज्योत्सव स्थल पर ‘हमर अस्पताल’ की थीम पर स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी
आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव देखने आने वाले दर्शकों के साथ ही प्रतिभागी कलाकार भी ले रहे हैं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव स्थल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवम्बर से संचालित स्वास्थ्य विभाग की विकास प्रदर्शनी में लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाईयों की सुविधा प्रदान की जा रही है। रायपुर शहर के चार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित ‘हमर अस्पताल’ की थीम पर यहां अलग-अलग काउंटर बनाकर गैर-संचारी रोगों, टीबी, नेत्र रोग, परिवार नियोजन तथा…
Read Moreहुंकार रैली की जिला बैठक में अचानक कवर्धा पहुंचे : डॉ. रमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महतारी हुंकार रैली की जिला स्तरीय तैयारी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कवर्धा पहुंचे। बैठक में मार्गदर्शन देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में छः हजार से अधिक दुष्कर्म और 16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न की वारदात हुई हैं। राज्य में शराब बंदी लागू करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने शराब की घर पहुंच सेवा शुरू कर दी है। कमीशनखोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का…
Read More