जशपुर कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किया आग्रह

प्रचार रथ के माध्यम से जन जन को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किया जाएगा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित आपके द्वार आयुष्मान के तहत आयुष्मान कार्ड के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर सीएमएचओ श्री रंजीत टोप्पो, डीपीएम सुश्री स्मृति एक्का, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान कार्ड श्री शिशिर परमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।…

Read More

जशपुर जिले में अब तक 05 लाख 46 हजार हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड

मनोरा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु खण्ड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत् आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत् 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड में खण्ड स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया और 35 हजार 1 सौ 66…

Read More

कलेक्टर चंदन कुमार ने किया बकावंड तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार 4 अगस्त को बकावंड तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय, अभिलेखागार, प्रतिलिपि शाखा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की। अभिलेखागार में दस्तावेजों को ग्रामवार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान परिसर में संचालित लोक सेवा केन्द्र में पहुंचे ग्रामीणों से भी चर्चा की। कलेक्टर ने तहसील में आने वाले आगंतुकों के लिए…

Read More

प्रदेश स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की हुई रंगारंग शुरुआत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रदेश स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत आज जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में हुई। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने ध्वजारोहण करते हुए स्पर्धा के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा जोन से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। जामवाड़ा और जगदलपुर के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नारायपुण के फुटबाॅल खिलाड़ी राजेश कोर्राम ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर…

Read More

कलेक्टर फिर दिखे शिक्षक की भूमिका में कहा..नहीं-नहीं, यह ऐसा है, फिर छात्र को सुनाया संस्कृत का यह श्लोक…34 साल बाद, कलेक्टर को था यह श्लोक याद, छात्र के नहीं बोल पाने पर सुना कर बताया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग विकासखण्डों और अलग-अलग स्कूलों में लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा न सिर्फ विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं, वे अनुपस्थिति या विलंब से आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दे रहे हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिन्हा शिक्षकों को उनका कर्तव्य और विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व भी बता रहे हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा कई स्कूलों में शिक्षक की भूमिका में…

Read More

मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय को उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट वंशिका को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय राजनांदगांव की रहने वाली हैं। आज वह अपने पिता श्री अजय पाण्डेय, माता श्रीमती सरला पाण्डेय, भाई…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर फहराएंगी छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी की 75वीं वर्षगाठ के गौरवमयी क्षण को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता को मांउट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा प्रदान करते हुए उन्हें उनके पर्वतारोहण अभियान के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। कबीरधाम की रहने वाली सुश्री अंकिता गुप्ता अपने पिता श्री मदन गुप्ता के साथ आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास…

Read More

आईआईएम रायपुर ने धूमधाम से मनाई मुंशी प्रेमचंद जयंती, वक्ताओं को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईएम रायपुर ने हिंदी साहित्य के महानतम लेखकों में से एक मुंशी प्रेमचंद के सम्मान में प्रेमचंद जयंती मनाई। अपने अधिकांश लेखन में, लेखक भारतीय समाज की गैरबराबरी और गरीब और आम शहरी व्यक्ति के संघर्षों को चित्रित करने में अग्रणी रहे हैं। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुदीप चौधरी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, आईआईएम कलकत्ता और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। इसके बाद कर्नल (डॉ.) हरिंद्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम रायपुर द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया जहां उन्होंने…

Read More

पूरी अजमेर स्पेशल ट्रेन में गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड से किया गया दंडित

रायपुर रेल मंडल में मंडल टास्क टीम रायपुर के द्वारा NDPS के 01 आरोपी से कुल 69 किलो 394 ग्राम गांजा कीमत रुपय 3,47,000 की कार्यवाही में दोष सिद्ध होने के संबंध में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दिनांक 09.04.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 02037 पूरी अजमेर स्पेशल ट्रेन में एक व्यक्ति 05 पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर भुवनेश्वर से अहमदाबाद विक्रय करने जा रहा है इस सूचना पर मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के दिशा निर्देश पर उपनिरीक्षक सनातन थनापति, प्रधान आरक्षक एच…

Read More

खाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला अंधरिकचार स्कूल पहुंची कोरबा पुलिस

सामान्य कानून, यातायात नियमों का पालन करने,  सायबर जागरूकता, गुड टच बैड टच, नशा मुक्ति, अभिव्यक्ति एप के संबंध में दी गई जानकारी संकटकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर समदर्शी निज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोरबा पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला अंधरीकछार स्कूल मैं कार्यक्रम किया गया जिसमें लगभग 200 की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे ,जिन्हें बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध , गुड टच…

Read More