विकेन्द्रीकृत रूप से जिले के सभी अनुविभाग, विकासखंड, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर में भी प्रत्येक मंगलवार को लगाया जाएगा जन-चौपाल, समय एवं श्रम की होगी बचत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह के शासन की योजनाओं के तहत जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण करने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक जन-चौपाल लेंगे। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर विकेन्द्रीकृत रूप से जिले के सभी अनुविभाग, विकासखंड, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर ही जन-चौपाल प्रत्येक मंगलवार को लगाया जाएगा।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गोधन न्याय योजना से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित करने की जरूरत – कलेक्टर
सभी गौठान रहें सक्रिय, नियमित होनी चाहिए गोबर खरीदी सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत गौठान होना चाहिए स्वीकृत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के दिए निर्देश रोका-छेका अभियान को दें गति कलेक्टर ने की सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना की गहन समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना की गहन समीक्षा की। इस दौरान सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ वीडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कलेक्टर श्री सिंह…
Read Moreछत्तीसगढ़ की विभूतियों के नाम पर भाजपा को क्यों आपत्ति हो रही, रमन मुगालते में कि 2023 में भाजपा की वापसी होगी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के द्वारा चौक चौराहों सड़को का नामकरण छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों के नाम से करने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा इस गुमान में मत रहे कि 2023 में जनता उनको चुनेगी। रमन भाजपा के 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार किसानों पर अत्याचार आदिवासी वर्ग का शोषण छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है और आने वाला 20-25 साल तक छत्तीसगढ़ में कमल का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा। प्रदेश…
Read Moreसांसद गोमती साय ने एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ हुए अनाचार को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल : जशपुर अपराध के मामले में अब अपराधपुर बन चुका है – गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर सांसद गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का शांत इलाका जशपुर अब अपराधपुर बन गया है। जिस तरह से एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ अनाचार के मामले सामने आया है वह बेहद ही दुखद व चिंताजनक है। आखिरकार इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस की कार्यवाही कहीं भी न्यायसंगत नहीं दिखती है। यही कारण है कि कांसाबेल थाना क्षेत्र में सामूहिक अनाचार के एक मामले में आरोपी द्वारा दबाव डालकर पीड़िता को इस मामले में कुछ न बताने…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर ग्राम पिपरिया में लगा नया ट्रांसफार्मर, गांव में बिजली की शुरू हुई सुचारू आपूर्ति
जन चौपाल में ग्रामवासियों ने गांव में बिजली की समस्या से कराया था अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर विकासखण्ड पोडीउपरोडा के अंतर्गत ग्राम पिपरिया के सीपत भाटापारा में बिजली की सुचारू आपूर्ति शुरू हो गयी है। कलेक्टर श्री झा के निर्देश पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। ग्रामवासियों ने जन चौपाल में गांव में पर्याप्त बिजली नही मिलने की समस्या से कलेक्टर श्री झा को अवगत कराया था। गांव में लगे पुराने ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से गांव में बिजली…
Read Moreजनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा : नसबंदी जागरूकता के लिए सारथी रथ को किया गया रवाना
महिला नसबंदी पखवाडा 24 जुलाई तक किया जाएगा आयोजित महिला नसबंदी कराने पर मिलेगा दो हजार रूपये प्रोत्साहन राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले मे महिला नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक महिला नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नसबंदी जागरूकता के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस बार महिला नसबंदी पखवाड़ा को परिवार नियोजन को अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय की थीम पर मनाया जा रहा है। पखवाड़े मे लाभार्थियों को…
Read Moreसहायक शिक्षक एल.बी. एवं प्रभारी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड कुनकुरी के शासकीय प्राथमिक शाला पोखराटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. एवं प्रभारी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव को छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने बीईओ कुनकुरी एवं कार्यालय थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित द्वारा अपराधिक एवं अमर्यादित कृत्य करना सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है एवं कदाचरण की श्रेणी में…
Read Moreवर्षा अपडेट 11 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 136.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 136.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 जुलाई तक औसत वर्षा 309.9 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 104.3 मिमी, मनोरा में 169.4 मिमी, कुनकुरी में 114.5 मिमी, दुलदुला में 156. मिमी, फरसाबहार में 136 मिमी, बगीचा में 191.8 मिमी, कांसाबेल में 46.2 मिमी, पत्थलगांव में 124.9 मिमी एवं सन्ना में 185.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम गाला निवासी जगत राम की मृत्यु 25 अप्रैल 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री चन्द्रावती, सावित्री पुत्रवधू, पुत्र क्लेशवर हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम गोरियाटोली निवासी महिका भगत की मृत्यु 21 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम…
Read Moreसहायक शिक्षक एलबी अजय बड़ा को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रेंगारमुण्डा के सहायक शिक्षक एलबी अजय बड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने श्री बड़ा को स्कूली समय पर बच्चों को पढ़ाने के समय सोते हुए पाये जाने की शिकायत पर यह कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि बीईओ फरसाबहार द्वारा प्रकरण का जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संकुल शैक्षिक समन्वयक लवाकेरा एवं प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रेंगारमुण्डा के बयान के आधार पर संबंधित द्वारा उक्त कृत्य…
Read More