दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 01 जुलाई से 29 जुलाई, 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक उपलब्ध रहेगी |

Read More

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, विधायक जशपुर ने प्रभावित 3 परिजनों को मुआवजा राशि का प्रदान किया चेक

घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है ईलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली के गिरने से आज जशपुर जिले के सन्ना बाजार डांड में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना से प्रभावित 2 अन्य लोगों के बेहतर इलाज के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। जिला कलेक्टर द्वारा तीनों मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में आज दिनांक 29.06.2022 को मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे । बैठक के प्रारंभ में प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लाइन ने समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया । तत्पश्चात् प्रभारी राजभाषा अधिकारी द्वारा रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार प्रेजेंटेशन के…

Read More

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी, जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास हुआ एक दिवसीय प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

मांगें पूरी न होने पर 25 से 29 जुलाई तक होगा पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन का चरणबद्ध आंदोलन जारी है जिसके अन्तर्गत बड़ी संख्या में फेडरेशन के अधिकारी कर्मचारियों ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास एकत्रित होकर सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन और रैली के माध्यम से अपनी आवाज़ को बुलंद किया। सभा को संबोधित…

Read More

सबसे ज्यादा खाद बनाने और बेचने वाले समूह को किया जाएगा पुरस्कृत : भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात में पाराडोल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा-लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह देखने आया हूं क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं तेंदुडांड पाराडोल में हसदेव नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल हसदेव नदी पर एनीकट का निर्माण करवाया जायेगा नगर पंचायत झगराखांड में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा ग्राम पंचायत नारायणपुर मुख्यमार्ग से घुईपानी तक 03 किमी पक्की सड़क बनायेंगे छिपछिपी हाई स्कूल हेतु नये भवन का निर्माण किया जायेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के ग्राम पाराडोल में…

Read More

उदयपुर हत्याकांड बर्बर अमानवीय, कांग्रेस इस घटना की कड़ी भर्तसना करती है, गहलोत सरकार ने हत्यारों को 6 घंटे में पकड़कर सलाखों के पीछे डाला, भाजपाई अपरिपक्व और गैर जिम्मेदार प्रतिक्रिया दे रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने उदयपुर नृशंस हत्या की कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा और इस प्रकार की बर्बरता का कोई स्थान नहीं है। उदयपुर की घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति देश में न हो यह जवाबदारी देश के हर नागरिक और सभ्य समाज की है। देश के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इस बर्बरता घटना के वीडियो और तस्वीरों को प्रचारित करने…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही, पूर्व रमन सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती करने का निर्णय ऐतिहासिक कदम है। ये विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के साथ न्याय हैं। सरकार के फैसले से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के अबूझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरबा, बिरहोर बैगा पण्डो और भुजिया जनजाति के 9623 शिक्षित युवाओं को उनके पात्रता के अनुसार सीधी भर्ती का लाभ मिलेगा। बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़,…

Read More

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के तीन वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश भर में किया अनेक आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम राजधानी के कार्यक्रमों में हुये शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के तीन वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस जनो ने प्रदेश भर में अनेक आयोजन किया। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य, श्रमदान कर, मिष्ठान वितरण, भोजन वितरण, फल वितरण जैसे आयोजन कर तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दिनभर राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये तथा दिनभर कांग्रेस जनों से…

Read More

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम अंतर्गत 12 शिविरों के माध्यम से जिले के 83 हजार से अधिक नागरिक राशन, पेंशन, किसान किताब, वन अधिकार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से हुए लाभान्वित

चार मेगा हेल्थ शिविरों से 10 हजार से अधिक लोगो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज निःशुल्क बीपी, शुगर कैम्पों के आयोजन से 60 हजार से अधिक लोगो का हुआ बीपी, शुगर जांच सी-मार्ट और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से महिला समूहों का होगा आर्थिक विकास, महिलाओं को मिलेगा रोजगार कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में कोरबा जिले में जनहित के हुए विभिन्न कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले में पिछले एक वर्ष में …

Read More

नगरीय प्रशासन मंत्री ने चार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर चार अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सरगुजा संभाग के झगराखण्ड और कोतबा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर संभाग के अंतर्गत नगर पालिका तिल्दा और नगरी के उप अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस…

Read More