समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ऊर्जावान विधायक एवं संसदीय सचिव की सक्रियता से नगर पंचायत कुनकुरी के विकास कार्यों के लिए 58 कार्यों के लिए 2 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति मिली है संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने आज नगर पंचायत के 9 वार्डो में नाली निर्माण और सीसी रोड का भूमि पूजन किया. नगर पंचायत कुनकुरी में ड्रेनेज़ सिस्टम सुव्यवस्थित करने के उदेश्य से नाली निर्माण कराया जा रहा है साथ ही आवागमन सुलभ करने के लिए सीसी रोड बनाया जा रहा है. जिसमे आज वार्ड क्रमांक 1,2,4,8,9, 10,11,13,14 में…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
राज्य के कर्मचारियों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना को रोकने के लिए मोदी सरकार कर्मचारियों के 17240 करोड़ जमा राशि को देने में आनाकानी कर रही – मोहन मरकाम
भाजपा स्पष्ट करें कि वो प्रदेश के कर्मचारियों के लिये लागू की गई पुरानी पेंशन योजना के पक्ष में है या विरोध में? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा राज्य के कर्मचारियों के पेंशन राशि 17,240 करोड़ रुपया को देने से इंकार करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद उनके बेहतर भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की है जिसके कारण अब रिटायरमेंट के…
Read Moreकांग्रेस ने प्रदेशवासियों को आरक्षण के मामले में बार-बार गुमराह किया : देवलाल ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही आदिवासियों के आरक्षण, अनुसूचित जाति की आरक्षण एवं पिछड़ा वर्ग की आरक्षण को लेकर मुखर रही और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से यह मांग करती रही कि अध्यादेश लाकर अधिसूचना जारी करें ताकि छत्तीसगढ़ को पता चले कि किस वर्ग का कितना प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ राज्य में है आज छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी मान लिया प्रदेश में आदिवासियों का आरक्षण जीरो प्रतिशत है। देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में गरीब बिना इलाज मर रहे, गुजरात में मुफ्त इलाज का झांसा दे रही कांग्रेस- धरमलाल कौशिक
कांग्रेस यूपी जैसे परिणाम के लिए तैयार रहे- भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये जारी कांग्रेस घोषणापत्र में 10 लाख तक मुफ्त इलाज के वादे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में भी झूठ का पुलिंदा परोस दिया है। छत्तीसगढ़ में जो हुआ, वह देश की जनता को भी पता है, इसलिए हर चुनावी राज्य में जनता कांग्रेस को खारिज कर रही है। यूपी चुनाव में कांग्रेस भूपेश मॉडल का हश्र…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार और आईसीसीआर के समझौते से संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में खुलेंगी नई संभावनाएं: संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के मध्य समझौते से राज्य में संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में कल नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर के मध्य समझौता हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार और आईसीसीआर के बीच हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य आईसीसीआर और राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन विषयक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार सुदृढ़ अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही…
Read Moreघोलेग और बादरकोना गोठान जशपुर की स्व सहायता समूह को पशुपालन विभाग ने 5-5 यूनिट मुर्गी चूज़ा दिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशुपालन विभाग द्वारा गोठान की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए चूज़ा वितरण किया है विभाग द्वारा शिव स्व-सहायता समूह घोलेंग, और दीप स्व- सहायता समूह बादरकोना जशपुर को 5-5 यूनिट मुर्गी चूजा दिया गया
Read Moreपत्थलगांव अस्पताल में दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन, सामग्री एवं प्रमाण पत्र किए गए वितरित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाने के लिए जनपद पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड स्तर का शिविर का आयोजन किया गया उक्त आयोजन पत्थलगांव के सिविल अस्पताल के परिसर में किया गया जहां ग्रामीण क्षेत्रों से दिव्यांग यहां पहुंचे जिन्हें सामग्री वितरित किए गए जिसमें कुल 155 लोगों को श्रवण यंत्र ,स्टिक, बैशाखी,व्हीलचेयर, के अलावे उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया दिव्यांग जनों के चेहरे मुस्कान से खिल गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा विधायक रामपुकार सिंह मौजूद रहे…
Read Moreनशे की हालत में मोटरसाइकिल से गिरकर अस्पताल आने एवं डॉक्टर से ईलाज कराने के नाम पर अमर्यादित व्यवहार कर धक्का-मुक्की करने वाले 2 आरोपियों को चौकी मनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
चौकी मनोरा थाना जशपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 506, 353, 34 भा0द0वि0 के तहत अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.11.2022 को प्रार्थी डॉक्टर रोशन बरियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.11.2022 की रात्रि 08:30 बजे अपनी ड्यूटी में थे उसी समय दो लड़के शराब के नशे में आए और वार्ड बॉय शैलेन्द्र जो ड्यूटी में था उसे आकर इमरजेंसी वार्ड कहां पर है मेरे को जल्दी भर्ती करो, तब…
Read More‘महतारी हुंकार रैली ने साफ संदेश दे दिया है कि आने वाला समय ‘2023’ बीजेपी का है’ : रैली की गर्जना ने हिला दी कांग्रेस सरकार की नींव : बृजमोहन अग्रवाल
इस रैली के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के साथ-साथ पूरा छत्तीसगढ़ जाग गया: बृजमोहन अग्रवाल आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ राज्य में कमल खिलेगा: बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के शासन में जो विकासकार्य हुए, उससे छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, छलावा और झूठ के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली निकाली। जिसमें प्रदेश की 1 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों ने शामिल होकर भूपेश सरकार के…
Read Moreविश्व निमोनिया दिवस 12 नवंबर पर विशेष : सांस से जुड़ी एक गंभीर समस्या है निमोनिया, सतर्क रहना है जरूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर सांस से जुड़ी गंभीर समस्या है निमोनिया I इसमें फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। जिसकी वजह से फेफड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। निमोनिया वायरस और बैक्टीरिया सहित कई संक्रामक एजेंट्स के संक्रमण से होता है। इसलिए निमोनिया बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 नवंबर को ‘विश्व निमोनिया दिवस’मनाया जाता है। जिला स्तर पर इस विशेष दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को निमोनिया बीमारी के बारे में जानकारी देकर, इससे…
Read More