जशपुर : युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने युवा उत्सव 2022-23 का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक विभिन्न विधाओं में विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। विकासखण्ड युवा उत्सव का आयोजन 15 नवंबर 2022 तक, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक, संभाग स्तरीय युवा उत्सव…

Read More

मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूजा का वितरण किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड मनोरा विकासखण्ड के 05 महिला स्वहायता समूह को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूज़ा का वितरण किया गया। इनमें गुलशन स्व सहायता समूह डंडगांव, यीशु स्व सहायता समूह मधवा, कुमकुम स्व सहायता समूह कपरोल, महिमा…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन 16 एवं 17 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पद भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 एवं 17 नवम्बर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में की जायेगी। इनमें भृत्य पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से 350 तक 16 नवम्बर को एवं सरल क्रमांक 351 से 663 तक 17 नवम्बर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार चौकीदार पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से…

Read More

उद्यान विभाग के ड्रीप योजना का लाभ लेकर किसान सीमोन टमाटर की अच्छी फसल ले रहे, टमाटर विक्रय से उन्हें 1 लाख 50 हजार तक का लाभ हो चुका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित टमाटर क्षेत्र विस्तार एवं नल कूप, ड्रीप योजना के तहत् जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा हैै। योजना का लाभ लेने वाले लाभान्वित किसान पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम रेडे निवासी श्री सीमोन एक्का पिता श्री फिलमोन ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पारंपरिक तरिकों से सब्जी की खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से तकनीकी परामर्श लेकर उद्यान विभाग से ड्रीप का लाभ लिया और विभाग द्वारा उन्हें टमाटर उत्पादन के लिए प्रशिक्षण…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 24 नवम्बर को

शिविर में बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निलेश जैन देंगे अपनी सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में 24 नवम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निलेश जैन की उपस्थिति में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें रक्त से संबंधित बिमारियों की जांच एवं परामर्श, खून की कमी, थेलेसेमिया, सिकलसेल एनीमिया (सिकलिन) बार-बार ब्लड लगना, शरीर के किसी हिस्से में रक्त स्त्राव लगातार…

Read More

जशपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने समारू का विडियो काल के माध्यम से हालचाल जाना

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल  महोत्सव के दौरान घायल हुए प्रतिभागियों का प्रशासन द्वारा रखा जा पूरा ध्यान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से हॉस्पिटल प्रबंधन से युवक को बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के लिए किया जा रहा संपर्क फरसाबहार के नायब तहसीलदार रायगढ़ जिन्दल अस्पताल पहुंचकर समारू से मिले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने आज समारू को विडियो काल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और डाक्टरों को बेहतर इलाज करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन…

Read More

कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को जारी किया नोटिस, तीन दिन में देना होगा समाधानकारक जवाब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार रवि भोजवानी को पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिन में समाधानकारक जवाब मांगा है।जारी कारण बताओ सूचना पत्र के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर के द्वारा बताया गया है कि नायब तहसीलदार श्री भोजवानी द्वारा राजापुर उप तहसील कार्यालय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। राज्य शासन के अति महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी…

Read More

हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर गोलमेज चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में, हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय रायपुर में 9 नवंबर, 2022 को “विधिक सहायता की मजबूतीकरण – अवसर और चुनौतियां” पर एक गोलमेज चर्चा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया साथ ही डॉ. बलविंदर कौर की अध्यक्षता एवं आमंत्रित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रो-बोनो क्लब का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। प्रोफेसर (डॉ.) वीसी विवेकानंदन, कुलपति, एचएनएलयू ने अपने उद्घाटन सम्प्रेषण में विधिक सहायताके मौलिक अधिकार होने में न की दान पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान व्यवस्था…

Read More

हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय  रायपुर ने AZB और भागीदारों के साथ कैरियर विकास श्रृंखला का आयोजन किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय  रायपुर अपनी करियर डेवलपमेंट श्रृंखला के अंतर्गत AZB और पार्टनर्स के साथ दो सत्रों का आयोजन कर रहा है। “एम एंड ए लेनदेन के जीवनचक्र में प्रमुख विधि पहलू” पर पहला सत्र 11 नवंबर 2022 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है। इस सत्र का सञ्चालन एचएनएलयू के उल्लेखनीय पूर्व छात्र श्री जॉन राघव द्वारा किया जाएगा। उन्होंने 2011 में एचएनएलयू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है एवं वर्तमान में वे एजेडबी एंड पार्टनर्स में पार्टनर के रूप…

Read More

सभी धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, हो रही खरीदी, उठाव भी आरंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा की, लगातार मानिटरिंग के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के माध्यम से अब तक दस हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। खरीदी की व्यवस्था बढ़िया हो, इसके लिए लगातार मानिटरिंग की जा रही है। आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने धान खरीदी की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 94 धान खरीदी केंद्रों में 90 केंद्रों में किसान धान बेचने पहुंच चुके हैं। शेष चार केंद्रों में भी खरीदी की पूरी व्यवस्था है अभी किसानों ने यहां टोकन नहीं…

Read More