सोनिया गांधी को ईडी के बुलावे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री, विधायक, हजारों कार्यकर्ता विरोध में उतरे सड़कों पर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गये ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रीगण, कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक गण, 25 हजार से अधिक संख्या में आये कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे विपक्ष भाजपा थी। अटल बिहारी बाजपेयी बीमार पड़े जिसका ईलाज हिन्दुस्तान में नहीं हो सकता था। विदेश…

Read More

छत्तीसगढ़ में पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ एफजीआर पोर्टल, किसानों को फसल बीमा संबंधी शिकायतों के निदान में मिलेगी मदद

किसान शिकायत निवारण पोर्टल (एफजीआर) में ऑनलाईन दर्ज होगी शिकायतें शिकायतों के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने और आवेदन देने की जरूरत नहीं टोल-फ्री नम्बर 14447 पर कॉल कर दर्ज करा सकते है किसान अपनी शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा के संबंध में किसानों की शिकायतों की ऑनलाईन सुनवाई एवं निदान के लिए तैयार किया गया किसान शिकायत निवारण पोर्टल (एफ.जी.आर.) पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में आज 21 जुलाई से छत्तीसगढ़ राज्य में लांच किया गया। शिकायतों के…

Read More

हरेली तिहार पर राज्य के गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम, गेड़ी दौड़, फुगड़ी ,भौंरा, रस्साकसी आदि की होंगी स्पर्धाएं

चीला, बड़ा, सोहारी, गुलगुला भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महकेंगे गोठान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो  छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल के चलते हरेली सहित अन्य तिहार जैसे पोला-तीजा, छेर-छेरा पुन्नी आदि का आयोजन बीते तीन सालों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है, ताकि…

Read More

कक्षा की गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और साथ-साथ सीखने पर जोर, जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षाओं में पियर लर्निंग को प्रमुखता से लागू कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा में बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक आसान और रूचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीखने-सिखाने में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सभी शालाओं में अब कक्षा में साथ-साथ सीखना अर्थात पियर लर्निंग पर जोर दिया जाएगा। इस प्रणाली को बच्चों के मध्य धीरे-धीरे लोकप्रिय बनाते हुए कक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके लिए जिलों में पेडागोज़ी में रूचि लेने वाले शिक्षकों के साथ मिलकर पियर लर्निंग पर आधारित सामग्री तैयार की जाएगी।…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार का शिक्षा में एक और नवाचार : आस-पास के स्कूल आपस में खेल शिक्षक, प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, जिम, पाठ्य सामग्री करेंगे साझा

शालाओं में उपलब्ध संसाधनों का होगा अधिकतम उपयोग करने का हो रहा प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूली बच्चे अब आस-पास के स्कूल में उपलब्ध प्रयोगशाला, खेल के मैदान, जिम उपकरणों, पाठ्य सामग्रियों और खेल शिक्षकों के अनुभव का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर शालाओं में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का बच्चों के हित में अधिकतम एवं बेहतर उपयोग करने के लिए कहा है। सभी अधिकारियों को राज्य स्तरीय निरीक्षण से पहले शत-प्रतिशत…

Read More

पेट्रोल चोरी कर बिक्री करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 मारुति 800 कार के साथ 100 लीटर पेट्रोल जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।  संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सभी थाना /चौकी प्रभारी अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक एवम असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । दिनांक 20 जुलाई 2022 को सूचना मिला की गोपालपुर  निवासी आसिफ अली अपने घर में अवैध रूप से पेट्रोल चोरी कर छिपा कर रखा है , जिसे बिक्री करने हेतु…

Read More

ग्रामीणों द्वारा पसान के अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर की मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर संजीव झा ने 24 घंटे के भीतर अस्पताल में नियुक्त किया एमबीबीएस डॉक्टर

क्षेत्र के नागरिकों को अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों द्वारा एमबीबीएस डॉक्टर की मांग किए जाने के 24 घंटे के भीतर क्षेत्रवासियों को नया डॉक्टर मिल गया है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने लोगों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पसान के अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशानुसार पिपरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप…

Read More

‘वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव का कार्य शीघ्र करें पूर्ण‘

कलेक्टर चंदन कुमार ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा जापानी इंसेफेलाइटिस के रोकथाम के लिए टीकाकरण पर दिया जोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने डेंगू, मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के लिए दवा छिड़काव का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने दवा छिड़काव का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मानव संसाधन उपलब्ध कराने की बात भी कही। कलेक्टर श्री कुमार…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा : अमृत महोत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 75 रेलवे स्टेशनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर संपूर्ण भारत वर्ष में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर व नागपुर मंडलों के द्वारा बुलेट मोटर सायकिल से तीनों रेल मंडलो में रुट प्लान के अनुसार सम्पूर्ण दपूम रेलवे के चयनित 75 रेलवे स्टेशनों में  मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया ।  इसी कड़ी में 75वें…

Read More

वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने किया बालबाड़ी केंद्र एवं शालाओं का निरीक्षण

बालवाडी के छोटे बच्चों के निरंतर सीखने की क्षमता विकास हेतु बी.ई.ओ. ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी नगरी विकासखण्ड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं  की शैक्षणिक  व्यवस्था में सुद्रढ़ता  लाने तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने हेतु  दिनांक 21 जुलाई  2022  को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बालबाड़ी केंद्र प्राथमिक शाला सरईटोला “ब” एवं संकुल केंद्र गुहाननाला के शालाओं का निरीक्षण किया  । बीईओ श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोला “ब”, शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल गुहाननाला  का आकस्मिक निरीक्षण कर…

Read More