पेंशन प्रकरण तैयार करने और आपत्तियों की निराकरण करने दी गई जानकारी, शासकीय कार्यालयों के आहरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पेंशन प्रकरण तैयार करने मे होने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के निराकरण हेतु जांजगीर-चांपा जिला के अंतर्गत आने वाले आहरण अधिकारियों के यहां से पेंशन प्रकरण तैयार करने वालों का आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री आर के पटेल, सहायक संचालक श्री विजय वर्मा एवं तकनीकी सलाहकार सहायक प्रोग्रामर श्री कटियार बिलासपुर से छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री डी पी मनहर एवं प्रांतीय महासचिव श्री कैवर्त्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर मे संयुक्त संचालक श्री पटेल…

Read More

संभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक : राजस्व प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें – कमिश्नर डॉ संजय अलंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। शासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। आम नागरिकों को भी शासन के मंशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए उनके प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। शिवरीनारायण नगर पंचायत…

Read More

कमिश्नर और कलेक्टर ने किया एसडीएम, तहसील कार्यालयों का किया निरीक्षण : आदेश पारित होने के बाद पालन करायें और समय पर अपलोड करे – कमिश्नर डॉ. अलंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के साथ जांजगीर-चाम्पा जिला अंतर्गत पामगढ़ एसडीएम, तहसील और शिवरीनारायण तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सभी पंजी में सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने प्रकरणों की नस्तियों की जांच की और  निर्देशित किया कि आदेश पारित होने के बाद आदेश को समय पर अपलोड  करना और आदेश का पालन सुनिश्चित कराए। पटवारी का प्रतिवेदन और नोटिस की तामील भी…

Read More

लाखो नौकरियो का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार 20 हजार लोगों को भी नही दे पाई नौकरी – बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी वित्त ने दी 35981 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, साढ़े तीन साल में 18199 बेरोजगार को ही नौकरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का मामला विधानसभा में उठाते हुए मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि 1 जनवरी 2019 से 26 जून 2022 तक वित्त विभाग ने किन-किन वर्ग के कितने कितने पदों की भर्ती की सहमति / स्वीकृति  दी है और उसमें कितने कितने पदों की भर्ती…

Read More

यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के हित में काम कर रही तो क्यों राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा-भाजपा

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक अधिकार और गरिमामय जीवन की मांग करना पड़े और कांग्रेस प्रेस वार्ता कर वाहवाही करे यह शर्मनाक हैं – नवीन मार्कण्डेय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया पर पलटवार किया हैं। उन्होंने लिलोठिया से पूछा कि यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इतना अच्छा काम कर रही हैं अनुसूचित जाति वर्ग के हित में काम कर रही हैं तो क्यों राजधानी रायपुर में  सतनामी समाज के युवाओं को नग्न…

Read More

जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सहमति और कानून लागू होने पर लोकसभा, राज्यसभा मे विरोध यही है कांग्रेस और गैर भाजपा दलों का दोगलापन : भाजपा

भूपेश बघेल बतायें कि रेत गिट्टी पर जीएसटी वसूल रहे हैं या सीटी – विष्णुदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीएसटी पर दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं। जीएसटी काउंसिल में छत्तीसगढ़ सरकार का नजरिया जीएसटी पर सहमति का रहता है और छत्तीसगढ़ में वे इसके विरोध की राजनीति करते हैं। कोयला में छत्तीसगढ़ में 900 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है तो रेत गिट्टी में क्या स्थिति है, इसका अंदाज लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस करेगी ईडी दफ्तर का घेराव : ईडी, भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है : मोहन मरकाम

जो लोग भाजपा के विरोध में है ईडी की नजर में वे गुनाहगार है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस राजधानी ईडी दफ्तर के सामने सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होगें। ईडी दफ्तर के घेराव में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचेंगे। ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला…

Read More

मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंत्री श्री डहरिया की गेंद पर जड़ा चौका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित स्टेडियम में आयोजित पहला मैच कुम्हारी के नागरिकों की स्मृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। क्रिकेट मैच में बैट्समैन थे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और बॉल थी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया के हाथों में। नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो पहली बाल डाली, उसे अंपायर ने वाइट करार दिया। मंत्री…

Read More

कुम्हारी में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामुदायिक भवन लोकार्पित : विकास के लिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में आज कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में 38 लाख की लागत से बने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज व्यक्तियों का एक समूह नहीं बल्कि व्यक्तियों में जो पारस्परिक संबंध पाए जाते हैं, उन्हीं की एक व्यवस्था है। कुर्मी समाज के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज के लोगों…

Read More

कुम्हारी नगर पालिका सभाकक्ष को देखकर मुख्यमंत्री बोले- मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे

नगर पालिका भवन के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने की निर्माण कार्य की तारीफ, कहा ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में पहली बार देखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बनावट की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे। बहुत बढ़िया बनवाए हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है। इस…

Read More