सहकारी सोसाइटी जशपुर लघु वनोपज के निर्वाचन के लिए रिटर्निग अधिकारी नियुक्त,नामांकन 07 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा सहकारी सोसाइटी लघु वनोपज सहकारी सोसाइटी जशपुर के मण्डल निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी जिला लघु वनोपज सहकारी सोसाइटी मर्यादित जशपुर ने बताया कि मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निश्चित किया गया है। जिसमें सोसाइटी की पंजीकृत उपविधि के अनुसार मण्डल के लिए निर्वाचित किये जाने वाली सदस्यों की कुल संख्या 10 है। इनमें सामान्य वर्ग से 05, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 04 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से 01 शामिल हैं। निर्वाचन के…

Read More

राष्ट्रीय एकता दिवस : जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना/चौकी में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने की दिलाई गई शपथ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31 अक्टूबर 22 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने के संबंध में शपथ दिलाई गई।   साथ ही जिले के सभी थाना/चौकी में भी पुलिसकर्मियों को देश की आंतरिक सुरक्षा, सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई।

Read More

छठ घाट पहुँच कर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज नें सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया कहा छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व

भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की कामना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज आज सुबह कुनकुरी में छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कुनकुरी में छठ घाट पहुँच कर सूर्योपासना के महापर्व छठपूजा में आज उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर विधायक यू. डी. मिंज ने ने…

Read More

कुनकुरी नगर में छठ घाटो पर उदीत भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, सम्पन्न हुआ छठ महापर्व, व्रती एवं श्रद्धालुओं की घाटो पर उमड़ी भीड़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ सूर्यदेव की आराधना का चार दिवसीय छठ पूजा का महापर्व सम्पन्न हुआ. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु जलाशय एवं नदियों के कनारे छठ घाटों पर सूर्योदय के काफी पहले से पहूंचे थे. छठ गीतों के साथ व्रती अपने घरों से मौसमी फलों एवं पूजन सामग्री से सजे सूपा एवं दऊरा के साथ निकलकर छठ घाट पहूंचे. व्रती महिलाओं ने पानी मे खड़े रहकर सूर्यदेव के उदित होने की प्रतिक्षा की, सूर्योदय के…

Read More

कलेक्टर चंदन कुमार ने किया सड़क विकास कार्य का निरीक्षण : बकावंड-क़रपावंड-कोलावल मार्ग और जगदलपुर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने रविवार को जिले में चल रहे सड़क विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्तर जिले को ओडिसा राज्य से जोड़ने वाले  बकावंड-क़रपावंड-कोलावल और जगदलपुर शहर के बाईपास सड़क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का निरीक्षण कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। सीमावर्ती सड़क बकावंड-क़रपावंड-कोलावल 21 करोड़ 44 लाख की लागत से 26 किमी लम्बा मार्ग का निर्माण  किया जा रहा है।कलेक्टर श्री कुमार ने सड़क निर्माण को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के…

Read More

पत्थलगांव के स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से घर से भूली भटकी महिला को उसके घर सकुशल पहुंचाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहयोग से अपने घर से भूली भटकी वृद्धा को उनके घर सकुशल पहुंचाया गया पत्थलगांव एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने सूचना दी की बाजार के पास एक महिला मिली है जो अपना घर का अता पता नहीं बता पा रही है उस राहगीर ने महिला को पत्थलगांव पुलिस थाना में लेकर गया और उसकी जानकारी दी तत्पश्चात स्थानीय महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ से सम्पर्क करके महिला का घर का पता लगाया…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव: सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग ने बनाया रूट प्लान, राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों के सुगम आवागमन एवं वाहनों के पार्किंग हेतु बनाया गया रूट प्लान

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, दर्शकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आपातकालीन वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विभिन्न देशों से एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन होता है। साथ ही कार्यक्रम को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से दर्शकों का आगमन होता है, जिसे देखते…

Read More

मुख्यमंत्री छठ पर्व में हुए शामिल, छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व: भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आबंटन…

Read More

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने विदेशी कलाकारों का किया आत्मीय स्वागत, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू

न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़ की धरती पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगा राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री भगत इन विदेशी कलाकारों की आगुवानी के लिए आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़…

Read More

टोगो और मोजांबिक के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंचे, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देंगे प्रस्तुति 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अफ्रीका के टोगो और मोजांबिक से नर्तक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नर्तक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिल। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ नारे का पूरे जोश के साथ उद्घोष किया। उल्लेखनीय है कि टोगो से आए नृतक दल में कुल 10 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 6 पुरुष और 4 महिला हैं। टीम लीडर श्री अजवोन बोचोउ अटा ने बताया कि उनके देश की सांस्कृतिक…

Read More