राष्ट्रीय एकता दिवस : जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना/चौकी में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने की दिलाई गई शपथ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 31 अक्टूबर 22 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने के संबंध में शपथ दिलाई गई।

 

साथ ही जिले के सभी थाना/चौकी में भी पुलिसकर्मियों को देश की आंतरिक सुरक्षा, सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई।

Related posts