समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली जशपुर नगर के किसान रामकुमार उर्फ उज्जवल यादव की आत्महत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने कांग्रेस सरकार से पूछा है अगर आप की नीतियां सही हैं व आप बार-बार किसानों को खुशहाल करने का जो दावा करते हैं वह उचित है तो किसान लगातार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? श्री अरुण साव ने कहा 26 वर्ष के युवा का महज 40 हजार के कर्ज के लिए आत्महत्या कर लेना इस बात को दर्शाता है कि किसानों को…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
किसान परिवार का आंसू पोछने की जगह,उसे झूठा साबित करने पर तुली है कांग्रेस सरकार : श्रीमती रायमुनि भगत
किसान रामकुमार यादव आत्महत्या मामले में पर सरकार के रवैये पर भड़की जिला पंचायत अध्यक्ष समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांग्रेस का किसानों का कर्ज माफ करने का दावा पूरी तरह से खोखला है। छिछली के किसान रामकुमार यादव और उसका पूरा परिवार,कर्ज के भंवर जाल में फंसा हुआ है। किसान हितैषी का दंभ भरने वाले कांग्रेसी,पीड़ित परिवार का आंसू पोंछना तो दूर,उन्हें झूठा साबित करने पर तुले हुए हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। हम कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हैं कि पीड़ित परिवार को 50 लाख…
Read More22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2022 : अयानवीर के नाबाद शतक से बिलासपुर संभाग ने बस्तर संभाग को 142 रनों से हराया
अंडर 14 संभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ आज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर अंडर 14 संभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आज हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग और बस्तर संभाग के बीच आज पहला मैच खेला गया। इस प्रारंभिक मुकाबले में बिलासपुर संभागीय क्रिकेट टीम के कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग बल्लेबाजी करने हुए अयानवीर के नाबाद 111 रनों की शानदार बल्लेबाजी से बिलासपुर संभाग ने 223 रनों का विशाल…
Read Moreसहायक अधीक्षक के पद पर 4 कर्मचारियों की पदोन्नति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सहायक अधीक्षक राजस्व के पद पर 4 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। ये सभी मूल रूप से सहायक वर्ग 2 के पद पर संभाग के अंतर्गत विभिन्न राजस्व कार्यालयों में पदस्थ थे। आयुक्त बिलासपुर संभाग द्वारा डीपीसी में लिये गये निर्णय के बाद उन सभी के पदस्थापना आदेश भी जारी किये गये हैं। संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें गोपालराव पिम्पलापुरे को कलेक्टर कार्यालय सक्ती, दिनेशचन्द्र कोसले को अकलतरा से कलेक्टर कार्यालय रायगढ़, लक्ष्मीनारायण यादव को डभरा…
Read Moreजिला स्तरीय राज्योत्सव का कार्यक्रम होगा टाउन क्लब परिसर में, मुख्य अतिथि होंगे बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल
विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एक नवंबर को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन क्लब परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल होंगे। एक दिवसीय कार्यक्रम में शासकीय विभागों की प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए…
Read Moreअश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने एवं जबरदस्ती उठा ले जाकर मारपीट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, आरोपी दीपक पटेल, विजय यादव एवं फैजल खान को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता, पैसे के लेन-देन के विवाद पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 774/22 धारा 364ए, 365,294,323,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी खेमचंद श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी लछनपुर बावाडेरा ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सैलून दुकान चलाता है, दिनांक 26 अक्टूबर 22 को केराझरिया लछनपुर के पास रात्रि 7:00 से 8:00 बजे के आसपास था, उसी समय दीपक पटेल, विजय यादव एवं फैजल खान शराब पीने…
Read Moreछत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान, अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक, दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का किया जाएगा वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। 42 तरह की जनजातियां प्रदेश में निवास करती हैं। इन सभी जनजातियों के अपने-अपने तीज-त्यौहार हैं, अपनी-अपनी संस्कृति है, अपनी-अपनी कला परंपराएं हैं। इन्हीं सबसे मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य की सुंदर संस्कृति और परंपराओं का निर्माण होता है। छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री…
Read Moreधान खरीदी केंद्र में धान की हेरा-फेरी कर धान स्कंध व खाली बारदाना की कमी कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपी राजेश कुमार साहू एवं सखाराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 121/ 22 धारा 420 ,409, 34 भादवि हुआ था पंजीबद्ध विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120 (बी) जोड़ी गयी, आरोपियों द्वारा धान खरीदी केंद्र राहोद में 77,12,494/-रुपये का किया गया है गबन शासकीय बारदाने तथा चोरी छिपे शासकीय धान को खरीदने और बेचने वाले दो आरोपियों को ग्राम ससहा से गिरफ्तार करने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी अश्वनी कुमार साहू पर्यवेक्षक जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा पामगढ़ ने अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ (राजस्व) के…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ.…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को होगा एक दिवसीय कार्यक्रम
स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी विभाग लगाएंगे योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग…
Read More