ईब नदी में बने नहर के पानी से किसान नितिन कुमार दोहरी फसल का ले रहे लाभ, स्थानीय हॉट-बाजारों में सब्जी का विक्रय कर अच्छी आमदनी भी कमा रहे

कृषक अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर कर रहें हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर अच्छी खेती कर रहें हैं। कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर नावाटोली के किसान श्री नितिन कुमार ने ईब नदी नहर के पानी का उपयोग करके अपने खेतों में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया की नहर से सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिल जाता है। साल में दो फसल बरसात और गर्मी दोनों…

Read More

इलेक्ट्रोनिक सिलाई मशीन में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण डेमो क्लासेस 16 मई से जशपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिलाई कार्य हेतु इच्छुक महिलाओं, युवतियों के लिए इलेक्ट्रोनिक सिलाई मशीन में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण डेमो क्लासेस 16 मई 2022 से अविनाश इन्टरप्राइसेस प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्मी नगर, एन.इ.एस. कालेज  एच.पी. पेट्रोल पम्प  के पास में आयोजित किया जा रहा है। डेमो क्लास मूलतः सिलाई कार्य में इच्छुक बेरोजगार पढ़ाई छोड़ चुके महिलाओं एवं युवतियों के लिए है। सम्पूर्ण डेमो क्लास निशुल्क होगा। इस हेतु आवेदन कर्ता कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास होगी एवं आयु 18 वर्ष या…

Read More

जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संविदा भर्ती हेतु 15 एवं 16 मई को किया जाएगा दस्तावेज का सत्यापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों की पात्र, अपात्र की प्रारंभिक सूची जारी कर दिनांक 04 मई 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर पात्र, अपात्र अभ्यर्थियों की पदवार एवं विषयवार शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर मेरिटक्रम में सूची जारी किया गया है जिसके आधार पर 15 एवं 16 मई को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में एकीकृत कुल…

Read More

केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑफलाइन मोड पर पंजीकरण 18 मई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 फरवरी 2022 प्रातः 10.00 बजे से 13 अप्रैल 2022 सांय 7.00 बजे तक किया गया था। ऑनलाइन पंजीकरण में एससी वर्ग एवं ओबीसी वर्ग में निर्धारित सीट से कम आवेदन प्राप्त हुये थे। जिसके लिए 12 मई से 18 मई 2022 तक ऑफलाइन मोड द्वारा पंजीकरण पुनः किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 08.00 बजे से दोपहर 2.00…

Read More

मुख्यमंत्री ने बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा सुश्री छाया की सहायता के दिए निर्देश

छात्रा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- कोई काम  छोटा नही होता, काम पर गर्व करना चाहिए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट मुलाकात के दौरान साइंस स्नातक की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा सुश्री छाया मिश्रा ने सहायता की मांग की। उसने बताया कि वह बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही है। वह झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री छाया को योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री ने सुश्री छाया की सराहना करते…

Read More

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मेदनीपुर पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार : पुलिस टीम नें आरोपी को उसके निवास में घेराबंदी कर पकड़ा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर- चांपा दिनांक 31.12.2022 को थाना अकलतरा में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30.12.2021 को पीड़िता को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 427/2021 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा पीड़िता की बरामदगी एवम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर सतत् रूप से पता तलाश किया जा रहा था। प्रकरण में…

Read More

सीतापुर में बनेगा आडिटोरियम, केरजू में खुलेगी पुलिस चौकी, मंगरैलगढ़ में मुख्यमंत्री ने की आम जनता से भेंट मुलाकात

मंगरैलगढ़ी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों से की मुलाकात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरैलगढ़ ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले ऐतिहासिक मंगरेलगढ़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। मंगरैलगढ़ राम वनगमन से संबधित है जहां वनवास के दौरान भगवान श्री राम ने भ्रमण किया था। मुख्यमंत्री मंगरैलगढ़ में मातृछाया आवासीय संस्कृत विद्यालय गए और वहां पढ़ रहे बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां के बच्चों…

Read More

सरगुजा के गोठान में अच्छा काम हो रहा है, मुख्यमंत्री ने ली अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक, मालिक नहीं बल्कि सेवक व रखवाला बनकर करें काम- श्री बघेल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सर्किट हाउस अम्बिकापुर में अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जल, जंगल के असली मालिक वहां के निवासी है वन विभाग नहीं, विभाग का काम केवल रखवाली करना है। अधिकारी-कर्मचारी जनता का सेवक बनकर काम करें। जो होना चाहिए वही काम करें जो नहीं होना चाहिए वह न करें। मंगलवार को जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अम्बिकापुर विश्राम गृह…

Read More

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सरमना में गौठान से जुड़ी महिलाओं से हुए रूबरू : जब मेहनत का फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गौठान में अनेक गतिविधियों का संचालन कर आर्थिक संबल बन रही महिलाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज सरगुजा के सरमना पहुंचे। यहां सरई पेड़ की छांव के नीचे मुख्यमंत्री ने बैठकर लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जाना। वहीं शासकीय योजनाओं का जीवन पर प्रभाव को भी जानने का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया। इस दौरान सरमना गौठान से जुड़कर काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री श्री बघेल रूबरू हुए। यहां महिलाओं ने बताया कि…

Read More

तपकरा पल्ली में डीकन कुलवंत तिग्गा को पावन पुरोहिताई अभिषेक प्रदान किया गया : पुरोहित को पवित्रता एवं सच्चाई के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए – विशप स्वामी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर धर्मप्रांत की तपकरा पल्ली में डीकन कुलवंत तिग्गा का पुरोहिताभिषेक धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अमडीहा निवासी बेंजामिन तिग्गा एवं स्वर्गीय बेरनादेत तिग्गा के सातवें संतान श्रद्धये फादर कुलवंत तिग्गा जशपुर धर्मप्रान्त के पुरोहित बने। इनका आदर्श वाक्य ‘मैं जो कुछ भी हूं, ईश्वर की कृपा से हूं।’ यह वाक्य बाईबल के1 कुरी. 15:10 लिया गया है। इस समारोह में पुरोहितगण, धर्मबहनें, परिवार, रिश्तेदार, अतिथिगण, ग्रामवासी एवं पल्लीवासी काफी संख्या में उपस्थित हुए। पावन पुरोहित अभिषेक की धार्मिक विधानों को जशपुर धर्मप्रान्त के बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा…

Read More