संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान के समतलीकरण तथा गांव में सतनाम भवन की घोषणा गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष दिए जाएंगे 10 लाख रुपए भंडारपुरी के अधूरे गुरुद्वारा को पूर्ण करने तथा भंडारपुरी से गैतरा तक सड़क निर्माण की घोषणा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त 17 अक्टूबर को दी जाएगी सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के आरंग…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
36 वें नेशनल गेम्स: आकर्षी कश्यप ने छत्तीसगढ़ को दिलाया दूसरा गोल्ड, वुमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ को 21-8, 22-20 से हराया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री पटेल ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप् ने गुजरात में चल रहें 36 वे नेशनल गेम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को गोल्ड मैडल दिलाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस स्वर्णीम उपलब्धि के लिए आकर्षी कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी आकर्षी को बधाई देते हुए कहा कि आकर्षी ने…
Read Moreजिले के गोबर विक्रेताओं ने सितंबर में गोबर बेचकर कमाये 43 लाख 11 हजार रुपये, विगत 02 वर्षो के दौरान इस माह में हुई सर्वाधिक कमाई
चार हजार 310 गोबर विक्रेताओं ने 21 हजार 557 क्विंटल गोबर बेच कमाए लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिले में सितंबर माह में 4310 गोबर विक्रेताओं ने 21557 क्विंटल गोबर बेचकर 43.11 लाख रुपये का लाभ प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा पशुपालकों, किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु गोठानो का सतत निरीक्षण एवं योजना की समीक्षा की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप…
Read Moreकोरबा जिले में हुई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत : प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बच्चों, युवाओं, महिलाओं में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, भौंरा, रस्साकसी, खो-खो, फुगड़ी, बांटी, कबड्डी आदि का हुआ आयोजन 6 जनवरी 2023 तक दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा खेल का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों की महत्ता कायम रखने, खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक…
Read Moreस्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में लाए प्रगति, राजस्व वसूली के भी कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री झा
कलेक्टर संजीव झा ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी ली । उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने स्कूली बच्चों के अभी तक बन चुके…
Read Moreराजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ियां आलंपिक : उत्साह के साथ शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल : पिट्ठुल, भौंरा, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, फुगड़ी का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ियां आलंपिक खेलों के शुभारंभ के साथ ही रायपुर जिले में भी परंपरागत खेलों की प्रतियोगिता शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक में काफी उत्साह दिखा। पारम्परिक खेलों को महत्व मिलने से इसे मैदान पर खेलने वालों से लेकर दर्शकों में भी खुशी की झलक देखने मिली। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय इलाकों तक में पारम्परिक…
Read Moreछत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शानदार आगाज, तखतपुर में संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने किया शुभारंभ, पारम्परिक खेल प्रतियोगिताओं में लोग बढ़-चढ़कर ले रहें हिस्सा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ी पारम्परिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आज बिलासपुर जिला सहित पूरे राज्य में शानदार शुभांरभ हुआ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी…
Read Moreबिलासपुर में 29 से 31 अक्टूबर तक होगी अण्डर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता, देशभर के 1100 से ज्यादा खिलाड़ी करेंगे शिरकत
कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में बैठक, सफल आयोजन के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक द्वितीय अण्डर तेईस नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बहतराई के बी.आर.यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में यह खेल समारोह आयोजित होगा। देश के विभिन्न राज्यों, यूनियन टेरिटरी, विभिन्न खेल संघों सहित 45 संस्थानों से संबद्ध लगभक 1100 खिलाड़ी, कोच, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। आयोजन की तैयारी के लिए जिला कलेक्टर सौरभकुमार की अध्यक्षता में जिला एथलेटिक्स संघ सहित विभिन्न खेल संघों…
Read Moreकलेक्टर ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, छात्रावास की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण बताओ नोटिस के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज शा. प्री मैं.अ.ज.जा. कन्या छात्रावास सक्ती एवं शा.पो मैं. अ.ज.जा. बालक छात्रावास सक्ती, शा.पी. मे. अ.ज.जा. बा. छात्रावास सक्ती एवं शा. प्री. मैं. अनु. जा. बालक छात्रावास सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शा.प्री. मैं अ.ज.जा. कन्या छात्रावास सक्ती की अधीक्षिका योगिता देवांगन अनुपस्थित पायी गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था बहुत खराब पाए जाने, समानों का रख रखाव ठीक नहीं होने गंदे पानी का ठहराव होने, शौचालय की जर्जर स्थिति होने पर…
Read Moreजीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न : आमजनता को और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य करने की अवश्यता – कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। जिले में जीवनदीप समिति की बैठक 2019 के बाद जिला कलेक्टर और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में एक लंबे अंतराल के बाद आज आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने जीवनदीप समिति के आय-व्यय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आमजनता को और कैसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा सकता है इस पर विचार करने तथा कार्य…
Read More