मुख्यमंत्री ने सुकमा में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति पर कार्य करें : भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति पर कार्य कर रही है। अधिकारी इसके लिए योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुरक्षा के साथ विकास कार्यो को गति देने का काम भी करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुकमा में जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, देवंती यादव के सालों से लंबित सीमांकन प्रकरण का हुआ त्वरित निराकरण

आरागाही में भेंट-मुलाकात के दौरान देवंती ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी समस्या समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन द्वारा ग्राम बेलसर की निवासी देवंती यादव की भूमि का सीमांकन कर दिया गया है। देवंती यादव ने 5 मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से ग्राम आरागाही में भेंट-मुलाकात के दौरान मुलाकात कर उनसे अपने आधिपत्य की भूमि का सीमांकन कराने का निवेदन किया था। देवंती यादव ने बताया था कि उन्होंने वर्ष 2010 में यह भूमि खरीदी है,…

Read More

कुनकुरी तहसील कार्यालय में शुद्ध एवं शीतल पेयजल हेतु नगर के समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल ने अपने पिता की स्मृति में लगाया वाटरकूलर, एसडीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ

समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल ने पिता स्वर्गीय हरीचरण अग्रवाल के नाम पर प्रारंभ की शीतल धारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के तहसील कार्यालय में इस गर्मी के मौसम में शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश से नगर के समाजसेवी घनश्याम दास अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय पिता हरीचरण अग्रवाल की स्मृति में वाटर कूलर प्रदान किया। गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि राही के हाथो इस वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम धूप दीप जलाया गया जिसके उपरांत एसडीएम रवि राही…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा-कोंटा में आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां…

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर विधानसभा-कोंटा दिनांक: 18.05.2022, चरण-द्वितीय              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री राम लिंगेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की।              मुख्यमंत्री कोण्टा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी और मरीजों से मुलाकात की।              मुख्यमंत्री ने कोण्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्ग मरीज के साथ बैठकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।              मुख्यमंत्री के कोंटा आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। कोंटा सहित आस-पास के गांव के लोग भेंट-मुलाकात कार्यक्रम…

Read More

सेहत : दिल का जतन अच्छी सेहत के लिए जरूरी क्योंकि जान है तो जहान है, भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम रखें, तम्बाकू व तम्बाकूयुक्त पदार्थों के सेवन से रहें दूर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक अंग है। सेहतमंद जिंदगी के लिए इसकी सावधानी से देखभाल जरूरी है। हृदय रोगों की पहचान और समय पर इसके निदान को लेकर खुद जागरूक रहना तथा दूसरों को भी जागरूक करना बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम और योग के माध्यम से तनावमुक्त होकर दिल का ख्याल रखा जा सकता है। दिल का जतन अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है क्योंकि जान है तो जहान है। गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने…

Read More

गिरदालपारा हाईड्रोपावर और मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्र दुब्बाटोटा के हितग्राहियों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रमुखों से की मुलाकात, सामाजिक भवनों के लिए राशि की स्वीकृति दी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने सुकमा प्रवास के दौरान जिले में किए नवाचार से लाभान्वित हितग्राहियों और विभिन्न समाज के प्रमुखों से मुलाक़ात किए। इस मुलाक़ात में गीरदालपारा हाईड्रो पावर बेस्ट पमिंग और मत्स्य प्रक्षेत्र केंद्र दुब्बाटोटा के हितग्राहियों ने स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुलाकात में मुख्यमंत्री को जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर पर मलगेर नदी पर बने गिरदालपारा परियोजना…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 मई को बीजापुर में आमजनों से करेंगे भेंट-मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मई को विधानसभा क्षेत्र सुकमा और बीजापुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 मई को सवेरे 10 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे सवेरे 11 बजे प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल सवेरे 11.05 बजे जिला सुकमा से हेलीकॉप्टर द्वारा सवेरे 11.55 बजे विधानसभा क्षेत्र बीजापुर के ग्राम कुटरू पहुंचेंगे। वे वहां दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके…

Read More

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) प्रथम दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा..देखें एक नज़र में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर विधानसभा-कोंटा (जिला सुकमा) दिनांक 18 मई 2022 कोंटा              कोंटा जिले की दो उप तहसीलों जगरगुंडा और दोरनापाल को तहसील बनाने की घोषणा।              कोंटा ब्लाक के बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन।              कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा।              कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण।              दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण।              एर्राबोर में बनेगा मिनी स्टेडियम।              कोंटा अंचल के अंतर्राज्यीय सीमा पर प्रवेश द्वार का निर्माण। छिंदगढ़              तोंगपाल को पूर्ण…

Read More

पहले वर्दी देख कर लोग भाग जाते थे, अब सुरक्षाबलों के कैम्प स्थापित करने में ग्रामीण कर रहे सहयोग, दुर्गा फाइटर्स की महिला प्रधान आरक्षक ने मुख्यमंत्री को बताया पहले और अब के बस्तर के बीच अंतर

अब वर्दी के प्रति लोगों में भय नहीं, लोग समझ रहे कि ये हमारी सुरक्षा के लिए – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों से की मुलाकात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा के पुलिस लाइन ग्राउंड में दुर्गा फाइटर्स बटालियन की महिला जवानों से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गा फाइटर्स की प्रधान आरक्षक स्वाति दीप तिर्की ने मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्हें पहले और अब के बस्तर के बीच अंतर बताते हुए कहा कि पहले वर्दी देख कर लोग भाग…

Read More

मुख्यमंत्री से सुकमा में सहायक आरक्षकों के परिजनों ने की मुलाकात : सहायक आरक्षकों के वेतन भत्ते वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सुकमा में सहायक आरक्षकों के परिजनों ने मुलाकात की। सहायक आरक्षकों के परिजनों ने उनके वेतन भत्ते वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा डिस्ट्रिक्ट सुरक्षा बल गठन के संवेदनशील निर्णय से सहायक आरक्षकों को वेतन भत्ते वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ मिलेगा। एन्टी नक्सल अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सहायक आरक्षकों के हित में डिस्ट्रिक्ट सुरक्षा बल गठन का फैसला लिया गया है। इस वर्ष…

Read More