बिलासपुर रेल मंडल की पेंशनर्स को बड़ी सौगात! करंजी और कोरबा में लगे शिविर, 56 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ

बिलासपुर मंडल में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करंजी एवं कोरबा स्टेशन में आयोजित शिविर में 56 से अधिक पेंशनर्स के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 01 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनाने एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित तिथियों में किया जा रहा है,…

Read More

रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे की विशेष पहल, बुढ़ार स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी के दौरान कर्मचारियों को दिया गया अग्निशमन और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण, सुरक्षित परिचालन के लिए सतर्कता और अनुशासन पर जोर

बुढ़ार स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सर्तकता, सजगता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए किया गया प्रेरित | बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को बुढ़ार स्टेशन में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष…

Read More

रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुविधाओं पर रेलवे प्रशासन का फोकस, पीएनएम की द्वितीय क्षेत्रीय बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यस्थल की समस्याओं पर हुई चर्चा, मांगों के निराकरण को लेकर बनी सकारात्मक सहमति की उम्मीद

द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टिकटिंग स्टाफ की कार्य संबंधी व्यावहारिक समस्याओं सहित कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा। बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा दक्षिण पूर्व…

Read More

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से बारिश ने बढ़ाई धान खरीदी केंद्रों की चिंता, हजारों क्विंटल धान को भीगने से बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने तिरपाल-कैप कवर और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के दिए निर्देश

बारिश से धान को बचाने उपार्जन केंद्रों में तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था बलौदाबाजार भाटापारा : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से जिले में पिछले 8 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल, पन्नी एवं कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी समिति प्रबंधकों को…

Read More

जिले के स्कूल में पहली बार बनी बालिकाओं के लिए विशेष शौचालय, वीबी-जी राम जी योजना से प्राथमिक शाला छरछेद को मिली सौगात, छात्राओं ने बताया अपने सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक

प्राथमिक शाला छरछेद में वीबी-जी राम जी योजना से बना जिले का पहला बालिका शौचालय छात्राओं ने इसे बताया स्वाभिमान का प्रतीक,स्कूल में सुविधा मिलने से चेहरे पर आई खुशी बलौदाबाजार भाटापारा : जिले के शासकीय स्कूलों में बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी स्वच्छता एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। इसी कड़ी में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कसडोल विकासखंड के प्राथमिक शाला छरछेद में जिले का पहला बालिका शौचालय निर्मित कराया गया है। विद्यालय परिसर…

Read More

सेवा संकल्प तिहार में श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 590 हितग्राहियों के बैंक खातों में एकमुश्त पहुंचे 61.32 लाख रुपये, छात्रवृत्ति से लेकर बेटियों की शादी और मृत्यु-दिव्यांग सहायता तक 8 योजनाओं का मिला लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा संकल्प तिहार मे 590 श्रमिकों के खातों मे अंतरित किए 61 लाख रुपये से अधिक सहायता राशि बलौदाबाजार भाटापारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  गुरुवार को तहसील मुख्यालय सुहेला में आयोजित सेवा संकल्प तिहार के अवसर पर   श्रम विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले के पंजीकृत 590 श्रमिक हितग्राहियों के खाते मे 61 लाख 32 हजार 502 रूपये की सहायता राशि ऑनलाइन अंतरित किया। विभिन्न योजनाओं में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 305 हितग्राहियों को 591000 रूपए, मिनीमाता…

Read More

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन के बाद मिली त्वरित मंजूरी, डिजिटल सुविधा से आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत

अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र,आवेदकों को मिल रही त्वरित सुविधा बलौदाबाजार भाटापारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं प्रक्रिया की सुविधा मिल रही है। इसी क्रम में…

Read More

गिरते भू-जल स्तर को लेकर प्रशासन की चिंता, ग्रीष्मकालीन धान की खेती से दूरी बनाने किसानों से अपील, चना-मूंग और सरसों जैसी कम पानी वाली फसलों को अपनाने पर जोर, एमएसपी पर खरीदी और बीजों पर मिलेगा अनुदान

ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों को  प्राथमिकता देने की सलाह बलौदाबाजार भाटापारा : जिले में गिरते भू-जल स्तर को नियंत्रित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने किसानों से ग्रीष्मकालीन (रबी) धान की फसल नहीं लेने की अपील की है। प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे धान के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली लाभकारी दलहन और तिलहन फसलों की खेती करें। जिले की कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चना, मूंग, उड़द, मक्का,…

Read More

धान खरीदी केंद्र पहुंचे कमिश्नर डोमन सिंह, किसानों से सीधे जाना व्यवस्थाओं का हाल, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—धान बेचने में किसानों को न हो कोई परेशानी, हर सुविधा उपलब्ध कराएं

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण किसानों को धान विक्रय हेतु सभी सहूलियत प्रदान करें- डोमन सिंह जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान खरीदी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र में धान की गुणवत्ता, नमी और वजन की जांच की तथा धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से संवाद कर खरीदी व्यवस्था एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की…

Read More

नारायणपुर के 50 जनजातीय किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण, तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों ने बताए उन्नत तरीके, कृषि सामग्री वितरित कर बढ़ाई आत्मनिर्भरता की उम्मीद

वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे नारायणपुर के किसान 50 जनजातीय किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन और आय बढ़ाने की तकनीकें जगदलपुर : खेती-किसानी में नई तकनीकों का समावेश किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी दिशा में बस्तर अंचल के जनजातीय किसानों को तिलहनी फसलों की खेती से जोड़ने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग एवं कृषि अनुसंधान संस्थानों द्वारा विशेष…

Read More