सेवा संकल्प तिहार में श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 590 हितग्राहियों के बैंक खातों में एकमुश्त पहुंचे 61.32 लाख रुपये, छात्रवृत्ति से लेकर बेटियों की शादी और मृत्यु-दिव्यांग सहायता तक 8 योजनाओं का मिला लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा संकल्प तिहार मे 590 श्रमिकों के खातों मे अंतरित किए 61 लाख रुपये से अधिक सहायता राशि

बलौदाबाजार भाटापारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  गुरुवार को तहसील मुख्यालय सुहेला में आयोजित सेवा संकल्प तिहार के अवसर पर   श्रम विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले के पंजीकृत 590 श्रमिक हितग्राहियों के खाते मे 61 लाख 32 हजार 502 रूपये की सहायता राशि ऑनलाइन अंतरित किया।

विभिन्न योजनाओं में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 305 हितग्राहियों को 591000 रूपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 82 हितग्राहियों को 1640000 रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 78 हितग्राहियों को 1540000 रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 1,00,000 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 18 हितग्राहियों को 18,00,000 रूपए,मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत   76 हितग्राहियों को 2,64,024 रूपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 22 हितग्राहियों को 81478 रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना      के तहत 4 हितग्राहियों को 116000 रूपए कुल 590 हितग्राहियों को 61 लाख 32 हजार 502 रूपए प्रदान की गई।

सहायक श्रमायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं संचालित हैं।विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड आधार के अनुसार अद्यतन, संशोधन कराना सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है।

Related posts