विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और…

Read More

राजस्थान से लौटे पत्रकारों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य मुलाकात, अध्ययन भ्रमण से मिले अनुभवों को बताया छत्तीसगढ़ के लिए उपयोगी

पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों के दल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में  सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15…

Read More

रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर का उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में वरिष्ठ कलाकार व निर्माता सम्मानित

छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रजत जयंती पर ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल : वरिष्ठ कलाकार एवं निर्माता हुए सम्मानित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर…

Read More

अनुशासन और संगीत की शानदार मिसाल: अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला तृतीय स्थान

अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उत्कृष्ट प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया बिलासपुर : अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 का दिनांक 16 से 20 दिसंबर, 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, मौला अली, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल / रेलवे सुरक्षा विशेष बल के चयनित बैंड…

Read More

वर्दी पहनकर सेवा का संकल्प : सरगुजा पुलिस को मिले दस नए प्रहरी, युवा जोश और अनुशासन की नई शुरुआत, सरगुजा पुलिस परिवार में सम्मिलित हुए दस नव आरक्षक.

आरक्षक संवर्ग वर्ष 2023-24 में चयनित होकर आरक्षक के पद पर 10 नव आरक्षकों को नियुक्ति. अंबिकापुर : सरगुजा जिला पुलिस बल को आज नई ऊर्जा और युवा–शक्ति का संबल मिला, जब आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023–24 के अंतर्गत चयनित 10 नव आरक्षकों ने विधिवत रूप से अपनी सेवाओं की शुरुआत की। अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति आदेश एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी नव आरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा,…

Read More

जब पुलिस बनी परिवार : सर्द रात में डायल 112 बनी सहारा, सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग महिला को मिली नई उम्मीद, ठंड से कांपती बुजुर्ग महिला को कंबल और मिली सखी सेंटर की सुरक्षा.

सरगुजा पुलिस के डायल 112 कर्मचारियों ने ठंड से काँपती हुई बुजुर्ग महिला को कंबल देकर पहुंचाया सखी सेंटर. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस एक बार फिर अपने मानवीय चेहरे के लिए चर्चा में है। कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे ठिठुरती एक असहाय बुजुर्ग महिला के लिए डायल 112 की टीम देवदूत बनकर सामने आई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल महिला को ठंड से राहत पहुंचाई, बल्कि उसे सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाकर संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह घटना दर्शाती है कि सरगुजा पुलिस केवल…

Read More

आरक्षक जीडी/ट्रेड पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति आदेश, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

जिले में आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित  अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जांजगीर-चांपा : दिनांक 20.12.2025 को पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर  चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम जनता की सेवा और कानून- व्यवस्था बनाए…

Read More

सिकल सेल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ अग्रणी, 27 हजार से अधिक मरीजों की पहचान और निःशुल्क इलाज

2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का संकल्प, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ से अधिक की जांच 27 हजार से अधिक सिकल सेल मरीजों की पहचान एवं निःशुल्क उपचार रायपुर : प्रधानमंत्री द्वारा 1 जुलाई 2023 को प्रारंभ किए गए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2047 तक सिकल सेल को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की व्यापक सिकल सेल स्क्रीनिंग कर सिकल सेल कार्ड का वितरण…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में SSIP को मजबूती, युवाओं के नवाचार के लिए 5 करोड़ का निवेश

प्रदेश में छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति को नई गति: SSIP के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और युवाओं के उद्यमशील विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति (SSIP) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि विभागीय बजट में पूर्व से प्रावधानित थी,…

Read More

महिला अधिकार और लैंगिक समानता शासन की सामूहिक जिम्मेदारी: ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर कार्यशाला में वक्ताओं का संदेश

राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला आयोजित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं लैंगिक समानता पर हुआ व्यापक विमर्श रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना 4.0” के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन आज न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया। कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक श्री अश्वनी देवांगन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ…

Read More