बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले, शासन-प्रशासन में नई जिम्मेदारियाँ सौपीं गईं, देखें आदेश…
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनेक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में परिवर्तन कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह फेरबदल शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता और नीतिगत क्रियान्वयन को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।…
Read Moreविशेष लेख : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बढ़ेगा स्वरोजगार, युवा होंगे आत्मनिर्भर, बैंक ऋण के साथ मिलेगा शासन का अनुदान
रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण उद्योगों को गति देने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं और आम नागरिकों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय : दिव्यांगजनों का ₹24.50 करोड़ ऋण माफ, स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ऋण सुविधा
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य के विकास और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ₹24.50 करोड़ के बकाया ऋण की एकमुश्त वापसी का निर्णय लिया गया। साथ ही, राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने…
Read More25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव रायपुर, 30 सितम्बर2025/ राजधानी रायपुर स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
Read Moreउत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” देखी, किया टैक्स फ्री करने का ऐलान
बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा रायपुर, 29 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक श्री रोहित…
Read Moreनारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोहनार-तोयापारा मार्ग से प्रेशर कुकर बम और बारूद बरामद
सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ क्षेत्रांतर्गत थाना धनोरा के मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से विस्फोटक पदार्थ, युद्धक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तु किया बरामद * थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग में नक्सल डंप हुआ बरामद। * प्रेशर कुकर बम, इलेक्ट्रिक मल्टीमीटर वायर सहित, बारूद और भरमार राइफल हुआ बरामद। * जिला बल एवं सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए की गई बरामदगी। * घटना स्थल पर नेलनार एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सलियों की उपस्थिति की आशंका। नारायणपुर, 29 सितंबर 2025 : भा.पु.से. रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक,…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास
रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास रायपुर, 29 सितम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार…
Read Moreसरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य…
Read More