महंगाई कम करने की बात करके केंद्र में बैठी मोदी सरकार जनता के साथ साहूकारों जैसा व्यवहार करके वसूलने में लगी है ब्याज़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार द्वारा बैंक ब्याज में बढ़ोतरी की खबरें जनता के साथ अन्याय है। मोदी सरकार जनता पर कमरतोड़ महंगाई, दिन-ब-दिन बढ़ती बेरोजगारी का बोझ डालने के बाद भी संतुष्ट नहीं है। मोदी सरकार अब बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरों में फिर से वृद्धि करने को तैयार है। पिछले ही महीने मोदी सरकार…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ के नक्शेकदम पर केंद्र, जैविक खाद को बढ़ावा देने पर जोर, गौठानों के माध्यम से किया जाएगा जैविक खाद का उत्पादन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राहपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना लागू की गई, जिसमें पशु पालकों से गोबर क्रय करके गोठानों में वर्मीकंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसी दिशा में अब केंद्र सरकार भी अपने कदम बढ़ा रही है। केंद्र सरकार द्वारा गोठानों के माध्यम से जैविक खाद उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पूर्व लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि किसानों से…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा- खेल और स्कूल की गतिविधियों में हिस्सा लें
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्कूली बच्चों से रूबरू हुए। इस दौरान 9वीं के छात्र शैलेंद्र देवांगन ने मुख्यमंत्री से पूछा कि ’जब आप स्टूडेंट थे, तो आपके टीचर आपसे कैसा ट्रीट करते थे?’ इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए कहा कि शिक्षक आपसे अनुशासन चाहते हैं। आप समय से स्कूल पहुंचें। आप शिक्षकों के निर्देशों का पालन करें। कक्षा में बैठे रहने के दौरान आपका पूरा फोकस पढ़ाई पर होना चाहिए। कोर्स से…
Read Moreनन्हे बच्चों और शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री ने खिचवाई फोटो
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुभारंभ और शिक्षकों से भेंट वार्ता कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल के मुख्य मंच पहुंचे और स्कूली बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस मौके पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।
Read Moreनरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक में चल रहे नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ा विलंब होने से नरवा प्रोजेक्ट की अंतिम फिनिशिंग के लिए कुछ और समय मिल जाएगा। इस भूमि में जहां हम खड़े हैं वहां पर मुरुम की मिट्टी है, जिसमें तेजी से पानी का बहाव हो जाता है, इसलिए कुछ-कुछ दूरी पर स्ट्रक्चर बनाना जरूरी होता है। उन्होंने मौके पर ही प्रोजेक्ट का विवरण देखकर अधिकारियों से कहा कि बारिश की हर बूंद कीमती है, नरवा प्रोजेक्ट्स…
Read Moreदुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने, सांकरा आजीविका केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में समूह की दीदियों को बधाई दी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक और इटली से इंडोनेशिया तक जा रहा यहां का हर्बल गुलाल और अष्टगंध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में स्थित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ…
Read Moreकमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण, ग्रामीणों एवं वकीलों से चर्चा कर ली काम-काज की जानकारी
किसान को किसान किताब एवं ऋण-पुस्तिका का किया वितरण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉक्टर संजय अलंग ने आज कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर के साथ कोटा एवं बेलगहना तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण रोस्टर एवं राजस्व प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत हितग्राहियों, किसानों एवं आमजनता को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, रिकार्ड दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा समय-सीमा से बाहर के राजस्व…
Read Moreमुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात, विजेंदर सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया,…
Read Moreथाना दर्री पुलिस ने चलित थाने में लोगों की सुनी समस्याएं, सीधे संवाद से समस्यायों का किया समाधान भी
तुहंर पुलिस तुहंर द्वार और पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार और पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है। वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ किया…
Read Moreसहारा इंडिया के अभिकर्ताओं ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, मेच्यैरिटी राशि वापस दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार….जानें कहाँ का है मामला ?
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर सहारा इंडिया ग्रुप के अभिकर्ताओं द्वारा कोटा के जमा कर्ताओं का जमाधन समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी भुगतान न करने के संदर्भ में मंगलवार को कलेक्टर बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि हम सभी साथीगण सहारा इंडिया में विगत कई वर्षो से अभिकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और उसमें निवेशकर्ताओं को सेवा दे रहे हैं। उक्त कंपनी के द्वारा हम अभिकर्ताओं का एवं जमाकर्ताओं का विभिन्न स्कीमों के तहत जमा धन की मिच्योरिटी हो जाने के बाद भी…
Read More