छत्तीसगढ़ के सभी परिवहन कार्यालयों में होगा सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक, परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी के माध्यम से मिलेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी परिवहन कार्यालयों में सेंसर आधारित आटोमेटेड कम्प्यूटराईज्ड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक बनाए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए वाहन चालकों को इस कम्प्यूटराईज्ड ड्राइविंग टेस्ट को पास करना होगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा सहित ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक स्थापना के कार्य में लगे कम्पनी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के सभी जिलों में आटोमेटेड…

Read More

नया पासपोर्ट बनाने या नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया होगी सरल, एम-पासपोर्ट-एप्प का होगा इस्तेमाल, छह जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट की होगी शुरूआत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में नया पासपोर्ट बनाने अथवा पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी। इसके चलते पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रियाओं के कारण होने वाली देरी-परेशानियों से राहत मिल सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया को राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की बैठक ली। बैठक में पासपोर्ट प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।…

Read More

छत्तीसगढ़ में आरटीई के दस वर्ष: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने जारी की रिपोर्ट, राज्य के 6,511 निजी स्कूलों में आरटीई के जरिये पढ़ रहे 3 लाख से अधिक छात्र, बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, लिंगानुपात के अंतर में आई कमी

पोर्टल के कारण तीन सालों में प्रवेश दर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020-21 में 52,160 छात्रों ने लिया दाखिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में मूलभूत एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की विगत 10 वर्षो में प्राप्त उपलब्धि की ‘इंडस एक्शन’ द्वारा तैयार रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट की सबसे सुखद बात राज्य में आरटीई के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलना है। बीते 10…

Read More

शासकीय कैलेण्डर की विक्रय दर निर्धारित, चालान जमा कर खरीदा जा सकता है शासकीय कैलेण्डर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय कैलेण्डर की विक्रय दरें निर्धारित कर दी गई हैं। सचित्र कैलेण्डर प्रति नग 50 रूपये और शीट कैलेण्डर प्रति नग 05 रूपये की दर से विक्रय किया जायेगा। शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालय एवं जनसामान्य अपने उपयोग के लिए सचित्र एवं शीट कैलेण्डर चालान के माध्यम से कार्यालय उप संचालक शासकीय मुद्राणालय, इन्द्रावती भवन के पीछे एमिनाईटीज ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर से क्रय कर सकते हैं। चालान मुख्य शीर्ष- ’’0058-मुद्रण तथा लेखक साम्रगी (डी) अन्य प्राप्तियां’’ में देय होगा। चालान की मूल…

Read More

चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर, जनता ने भाजपा के अतिवादी चरित्र को नकार दिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश…

Read More

रोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का काम, आंगनबाड़ियों में अंडों की आपूर्ति, मनरेगा, डीएमएफ और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सामुदायिक मुर्गीपालन, परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर महिलाओं ने कमाए 25 लाख रूपए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. आदिवासी अंचल की महिलाएं घर पर किए जाने वाले परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग स्वसहायता समूहों की ये महिलाएं स्वरोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का भी काम कर रही हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम), डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सुदूर वनांचल बीजापुर जिले की 43 समूहों की महिलाएं सामुदायिक मुर्गीपालन कर अंडा उत्पादन कर रही हैं। स्थानीय जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास…

Read More

मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी कर रही – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा राज्यसभा में दिये गये जवाब से मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी की मंशा स्पष्ट हो गई है। वन नेशन वन टैक्स का राग अलापने वाली मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं है। न ही जीएसटी काउंसिल के द्वारा भी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव बनाया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी…

Read More

हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में वन और वन्य जीवों की रक्षा है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला उत्खन्न को प्राथमिकता में रखा था। भाजपा के लिये वन क्षेत्र के निवासी और वन्यप्राणियों के हित दूसरे पैदान पर थे, कांग्रेस सरकार ने इसीलिये लेमरू हाथी अभ्यारण्य के दायरे में जिसे रमन सरकार ने घटाकर 450 वर्ग किमी कर दिया था उसे…

Read More

रमन बताएं कि उसना चावल क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार, किसानों की समस्या भीगा चावल नहीं उसना चावल है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा पाखड़ धान की ख़रीदी को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह पाखड़ धान खरीदने की मांग करके किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या भीगा धान नहीं है। किसानों की समस्या केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेना है। रमन सिंह केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेने के मामले में क्यों मौन है? रमन सिंह भीगे धान खरीदी की…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक होगी आयोजित, वर्तमान स्थिति सहित अन्य विषयों पर संबंधित विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की जावेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक दिनांक 23.12.2021 केा दोपहर 02ः00 बजे से मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के सभाकक्ष – एस 012 में माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग छ0ग0 शासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई हैं। इस बैठक में परिवहन, स्वास्थ्य पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग, आबकारी तथा महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यो की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में मुख्यतः पूर्व में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट…

Read More