समदर्शि न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. खैरागढ़ विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज खैरागढ़ स्थित शिव मंदिर में किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी। खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन से अंचल में शोक की लहर व्याप्त रही। उनका पार्थिव शरीर उनके निवास कमल विहार पैलेस से शहर होते हुए शिव मंदिर लाया गया, जहाँ उनके सुपुत्र श्री आर्यवर्त सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिजन, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ के गौरव हृदय प्रकाश अनंत को राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार छ ग राज्य अलंकरण सम्मान से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छ ग महतारी के पावन धरा में कई बडी विभूतियों ने जन्म लेकर अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रौशन किया है। इनमे से लोक कला संगीत और समाज सेवा क्षेत्र से प्रदेश में एक बड़ा, जाना पहचाना और बहुचर्चित नाम है हृदय प्रकाश अनंत। छ ग शासन के द्वारा देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार 2021 राज्य अलंकरण सम्मान से प्रदेश के लोकप्रिय गायक गीतकार संगीतकार विचारक समाजसेवी हृदय प्रकाश अनंत को सम्मानित किया गया है। संत गुरु महापुरुषों के मार्ग पर चलने वाले अनंत जी लगभग…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भी धान की झालर चिरई-चुगनी से सजाया घर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भिलाई 3 स्थित निवास को परंपरानुसार धान की झालरों से सजाया है। इन झालरों को चिरई-चुगनी कहा जाता है। यह धान के परिपूर्ण भंडार की कामना के साथ शुभ और मंगल की अभिव्यक्ति का प्रतीक है। यह प्रकृति के प्रति किसानों की कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है।
Read Moreमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्यगीत अरपा पैरी के धार… के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा को उनकी जयंती पर किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार, भाषाविद् और छत्तीसगढ़ राज्य-गीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा को उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा को याद करते हुए कहा है कि डॉ. वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा-अस्मिता को बनाए रखने और यहां की संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कवि, चिंतक, उपन्यासकार, नाटककार, सम्पादक और मंच संचालक जैसी कई भूमिकाओं में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजी में भी उन्होंने अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजा देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया
मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, 4 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। श्री देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreखैरागढ़ विधायक एवं राजा देवव्रत सिंह का हुआ आकस्मिक निधन…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर, खैरागढ़ विधायक एवं राजा देवव्रत सिंह का हुआ निधन… हार्ट अटैक से हुआ निधन…. देवव्रत सिंह 4 बार विधायक और एक बार राजनांदगांव सांसद रहे हैं…. देवव्रत सिंह जेसीसीजे के विधायक थे।…. रात तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र, वैक्सीन और सिरिंज की कमी की ओर किया ध्यान आकृष्ट, प्रदेश में 31 लाख वैक्सीन डोज़ के विरुद्ध उपलब्ध है मात्र 19 लाख सिरिंज, एक करोड़ वैक्सीन डोज़ की माँग की…पढ़े पूरा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र, वैक्सीन और सिरिंज की कमी की ओर किया ध्यान आकृष्ट, प्रदेश में 31 लाख वैक्सीन डोज़ के विरुद्ध उपलब्ध है मात्र 19 लाख सिरिंज, एक करोड़ वैक्सीन डोज़ की माँग की
Read Moreसंसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छात्र बीमा योजना के पांच हितग्राहियों को सौंपा एक-एक लाख रूपए चेक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. जगदलपुर, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अलग-अलग घटनाओं में हुई मृत्यु पर उनके परिजनों को राशि छात्र बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रूपए की सहायता प्रदान की। इनमें आड़ावाल के स्व. योगेन्द्र की मृत्यु कुत्ता काटने से होने पर माता श्रीमती आसमती को, पनारापारा निवासी स्व रोशन नाग की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होने पर माता श्रीमती मंगलदई को, धरमपुरा निवासी स्व गणेश बघेल की मृत्यु गंभीर बिमारी से होने के कारण…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पैरा चारा की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को स्वीकृत की 40-40 हजार रूपए की राशि, राज्य के 6200 गौठानों को 24.80 करोड़ जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में पशुधन के पैरा चारे की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को 40-40 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। राज्य के 6200 गौठानों के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा 40 हजार रूपए के मान से कुल 24 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से गौठान समितियां राज्य के किसान भाईयों द्वारा दान किए गए धान के पैरा के संग्रहण, मजदूरी एवं परिवहन पर व्यय कर सकेंगी। गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश में निर्मित…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरे किश्त की राशि समय पर मिली दीपावली की खुशी हुई दुगुनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को राज्य के किसानों को राजीव गांधी कियान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि उनके के खातों में जमा करवा दी है। दीपावली त्यौहार पर समय पर राशि मिलने से किसानों के परिवार में खुशी का महौल है। किसान दीपावली का त्यौहार उत्साह से मना रहे हैं और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के…
Read More