पेड़ बचे, बिजली भी पहुँची-जनकपुर में पर्यावरण-संवेदनशील 132 केवी उपकेंद्र का अभिनव प्रयोग सफल : लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल से छुटकारा, जनकपुर के 142 गांवों को मिला पावरफुल उपहार.

जंगल बचाते हुए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का सफल प्रयोग, जनकपुर तहसील के 142 गांवों को लाभ 22.50 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी उपकेंद्र एमडी श्री शुक्ला द्वारा ऊर्जीकृत रायपुर. 04 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ ज़िले के जनकपुर तहसील में आज पर्यावरण-संवेदनशील योजना के तहत नया 132/33 केवी उपकेंद्र बहरासी में ऊर्जीकृत किया गया। 22.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस उपकेंद्र को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के. शुक्ला द्वारा चालू किया गया। सघन वन क्षेत्र में पेड़ काटने से…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट, राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से समाज के युवाओं के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा समाज के कल्याणार्थ किए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिवस की दी मोहलत

पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया में आई तकनीकी समस्याओं पर लिया गया त्वरित निर्णय रायपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा रही हैं। यह जिम्मेदारी पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पूरी गंभीरता से निभाई जा रही है। श्री पाण्डेय…

Read More

शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अब उपलब्ध हैं शिक्षक, युक्तियुक्तकरण ने बदली तस्वीर

रायपुर 3 जुलाई 2025/ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से बेहतर परिणाम मिले हैं। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के पूर्व कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के पश्चात प्रदेश के 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है जो कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे निःसंदेह उन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और…

Read More

रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर:मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर, 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत सरकार एवं राज्य शासन के सहयोग से रायपुर में जैव प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार, राज्य शासन एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर…

Read More

वनाधिकार क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका—वन विभाग की सशक्त प्रतिबद्धता का प्रमाण

छत्तीसगढ़ वन विभाग का संकल्प: परंपरागत ज्ञान और कानूनी अधिकारों के समन्वय से सतत वन प्रबंधन रायपुर 3 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों प्रकार के वन संसाधन अधिकारों की मान्यता एवं वितरण में देश के अग्रणी राज्यों में रहते हुए सक्रिय, सकारात्मक और सराहनीय भूमिका निभाई है। अब तक प्रदेश में 4,78,641 व्यक्तिगत अधिकार तथा 4,349 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) पत्र वितरित किए गए हैं, जिससे कुल 20,06,224 हेक्टेयर क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा: बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए डिजिटल क्रांति को नई गति देने पर बल रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं सहज, सरल, त्वरित और पारदर्शिता के साथ सुचारू शासन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने…

Read More

ऑपरेशन तलाश ने दिलाया अपनों से मिलन का सुख : देशभर में खोजबीन कर छत्तीसगढ़ पुलिस ने रचा कीर्तिमान, 30 दिन में ढूंढ निकाले 4472 लापता, लापता महिला-पुरुषों को किया सकुशल बरामद.

 ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में पुलिस टीमों को भेजकर 3207 महिला एवं 1265 पुरूष, इस प्रकार कुल 4472 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद किया गया है. रायपुर. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत राज्य व देशभर में फैले हजारों गुमशुदा मामलों को सुलझा कर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। 1 जून से 30 जून 2025 के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने 3207 महिला और 1265 पुरुषों सहित कुल 4472 लापता लोगों को खोज निकाला। पुलिस महानिदेशक अरुण…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से किया संवाद : आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिलेगा नया जीवन, नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में उपमुख्यमंत्री ने जताया भरोसा, शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने दिए निर्देश.

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पुनर्वास केन्द्र नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर. 3 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना। नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े युवाओं ने सरकार की पुनर्वास नीति की सराहना की और कहा कि अब वे एक गरिमामयी जीवन जी पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की…

Read More

DAP की किल्लत पर CM का भरोसा: ‘चिंता मत करें किसान भाइयों’, छत्तीसगढ़ में अब NPK-SSP से होगी खेतों की भरपाई, लक्ष्य पहुंचा 17.18 लाख मीट्रिक टन

चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य   रायपुर, 03 जुलाई 2025/ देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की…

Read More