खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही : दुर्ग में नशीली दवाओं के कारोबार पर दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द

रायपुर 26 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते सप्ताह औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई न केवल चौंकाने वाली रही, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मेडिकल व्यवसाय के आवरण में किस तरह कुछ लोग जानलेवा व्यापार को अंजाम दे रहे हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई दुर्ग की देवभगत फार्मेसी और सिन्हा मेडिकल स्टोर (पाटन) पर की गई, जहां औषधि निरीक्षकों ने पुलिस बल के…

Read More

ऑनलाइन पोर्टल ‘ONDLS’ पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन सम्पन्न, रक्त केन्द्रों एवं औषधि निर्माताओं के प्रतिनिधियों ने किया सहभाग

रायपुर, 26 जून 2025/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा औषधि अनुज्ञप्तिधारकों, रक्त केन्द्रों एवं औषधि नियंत्रणकर्ताओं के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन का आयोजन श्री सत्य सांई हॉस्पीटल, अटल नगर, नवा रायपुर में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के ड्रग लाइसेंसिंग पोर्टल ‘’ (ONDLS) की कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम, पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को ONDLS पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरलता से संचालित करने, दस्तावेजों की समयबद्धता से समीक्षा करने एवं त्वरित समाधान…

Read More

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के खेल सितारे पहुंच रहे हैं, मैदान से मेडल तक

आलेख-हीरा देवांगन संयुक्त संचालक रायपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की बदौलत देश के खेल क्षितिज में छत्तीसगढ़ का नाम तेजी से उभर रहा है, इसके चलते नए-नए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों को मैदानों से निकलकर मेडल तक का सफर तय करने में अब कम वक्त लग रहा है। इसका हालिया उदाहरण बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप का है, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी है। छत्तीसगढ़ में…

Read More

विशेष लेख : वन पट्टों के फौती और नामांतरण की प्रक्रिया अब आसान

आलेख-जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसी पट्टाधारी की मृत्यु के बाद उसके वैध वारिसों को अधिकार अब आसानी से मिल रहा है। वारिसों के नाम पर पट्टा दर्ज होने से वे न केवल भूमि के वैधानिक स्वामी बन पा रहे हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुलभता से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रत्येक वनभूमि पट्टाधारी परिवार को उसका…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा : अंतिम चरण में रेल सर्वे

कोठागुडेम–किरंदुल रेललाइन सर्वे को मिली रफ्तार:लिडार तकनीक से हो रहा सर्वे सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी रायपुर 26 जून 2025/ देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक – बस्तर अंचल – में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है।इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई दी, निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

हँसी के मंच पर अमिट छाप छोड़ने वाले पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, मुख्यमंत्री सहित साहित्यिक जगत में शोक की लहर!

रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर  गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान निराकरण को मिली रफ्तार: मंत्रिमंडलीय उप समिति ने बढ़ाई तिथि, लिया पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाला बड़ा फैसला!

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में चावल जमा हेतु शेष मात्रा के जमा करने की अवधि अब 5 जुलाई 2025 तक रायपुर 26 जून 2025/ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल  एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से…

Read More

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर 26 जून 2025/ लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More