स्कुल सफाई के दौरान शिक्षिका पर गिरा जहरीला सांप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खुद कर रही थी साफ-सफाई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुंगेली-बैतलपुर नोडल के किरना संकुल में आज प्राथमिक शाला लमती स्कूल में साफ सफाई के दौरान संयुक्त शिक्षक संघ मुंगेली की जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी प्रधानपाठक विद्या शर्मा के ऊपर ये घोड़ा करायत नामक जहरीला सांप उनके सर से होता हुआ हाथ में गिरा।  उनके स्टाफ के सहयोग से उन्हें सरगांव हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद अभी घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। अभी स्थिति ठीक है, थोड़ा रेसिस हुआ है। ज्ञात हो कि राज्य भर में स्कूल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर…

Read More

छत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं बहुभाषा शिक्षा योजना विमर्श पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला : भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना – मंत्री डॉ.टेकाम

शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सर्वे के परिणामों के आधार पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। शिक्षकों को भी भाषायी शिक्षा शिक्षण के लिए आवश्यकता अनुसार ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया जाए। मंत्री डॉ.टेकाम आज यहां नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं…

Read More

प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और जिला टीकाकरण अधिकारियों को जारी किया परिपत्र

टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करने तथा लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है। अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को…

Read More

अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 500 ग्राम गांजा किया गया बरामद… गिरफ्तार कर पेश किया गया न्यायालय में

आरोपी के सरजू पटेल विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 07 जुलाई 22 को थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम सोंठी के धनुहार डेरा में रहने वाले सरजू पटेल के द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने और उसे बिक्री हेतु ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा दबिश देकर सरजू पटेल को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपी एक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसे विधिवत तौल कराने पर गांजा वजन 500 ग्राम कीमती लगभग…

Read More

जांजगीर के निर्भया कांड के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार रैली का किया आयोजन, निर्भया कांड के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापक है जन आक्रोश- श्रीमती दिप्ती रावत भारद्वाज

अब अपराधियों का नया ठिकाना ही छत्तीसगढ़ हो गया है – विधायक चंदेल कांग्रेस की सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक – शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जांजगीर जिले की अकलतरा क्षेत्र में हुए निर्भया कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप इस घटना के आरोपी को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की। जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…

Read More

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, 28 जुलाई हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी स्कूलों में आगामी 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हेरली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के…

Read More

9 जुलाई को कोरबा-कोचुवेली तथा 12 जुलाई 2022 को यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जा रहा है, इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी| 1. दिनांक 09 जुलाई 2022 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बल्लारशाह-पेड़ापाली-सिकंदराबाद-वरांगल-विजयवाड़ा होकर चलेगी। 2. दिनांक 12 जुलाई 2022 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुड़ा-निजामाबाद-पेड़ापाली होकर चलेगी ।

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बना बेहतर वातावरण – मुख्यमंत्री श्री बघेल

बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की पहल 12वीं बोर्ड में प्रदेश के टॉपर रायगढ़ की छात्रा कु.कुन्ती साव और आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल पुसौर को एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किए। स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश के छात्र-छात्राओं…

Read More

इस्पात उद्योगों की स्थापना हेतु केबिनेट की बैठक में बी-स्पोक पॉलिसी अन्तर्गत विशेष प्रोत्साहन पैकेज अनुमोदित, राज्य सरकार के फैसले से निवेशकों में जागा नया उत्साह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) उद्योगों में निवेश हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ में मेगा और अल्ट्रामेगा प्रोजेक्टस की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में स्टील आधारित इकाईयों की स्थापना के लिए 91 संस्थानों द्वारा पूर्व में राज्य शासन के साथ किए गए एमओयू के तहत…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेयरी योजना के 25 हितग्राहियों को वितरित की 13.63 लाख रूपए अनुदान राशि, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल चर्चा के दौरान दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को दो तिहाई अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में इस योजना के तहत गौठानों में डेयरी स्थापित करने वाले 25 हितग्राहियों को 13 लाख 63 हजार 500 रूपए की अनुदान सहायता राशि उनके…

Read More