पैथालॉजी और मेडिसीन विभाग का संयुक्त आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हीमोफिलिया रक्त की एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें रक्त के थक्का लगाने में आवश्यक फेक्टर 8 या फेक्टर 9 की कमी होती है, जिससे रक्त का थक्का नहीं बन पाता। इस कारण बार-बार रक्तस्त्राव होने लगता है। विभिन्न जोड़ों में रक्तस्त्राव के कारण विकृति और विकलांगता निर्मित होती है और आंतरिक महत्वपूर्ण अंगों में रक्तस्त्राव मृत्यु के कारण भी बनते हैं। इसी हीमोफिलिया बीमारी के विभिन्न चिकित्सकीय पहलूओं पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
खरीफ की तैयारियों की हुई समीक्षा : खरीफ 2022 में धान के रकबे में पांच लाख हेक्टेयर की कमी और अन्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित करें – मुख्य सचिव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कृषि विभाग की योजनाओं की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा की। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में कृषि विभाग सहित बीज निगम, मंडी बोर्ड, उद्यानिकी, पशुधन, मछलीपालन और जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की गई। विभागों द्वारा संचालित की जा रही केन्द्र और राज्य की योजनाओं के साथ ही राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और आगामी खरीफ वर्ष 2022 की तैयारी के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : रामचन्द्रपुर और सनावल में आज एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण किया
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान 5 मई को सनावल में की थी दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप रामचन्द्रपुर और सनावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री ने 5 मई को सनावल में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता की मांग पर इन स्थानों पर एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज…
Read Moreभाजपा ने पंचायत प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त किए जिला संयोजक व सह संयोजक,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से संयोजक रामकुमार भट्ट ने की नियुक्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने पंचायत प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए हैं। जिला कबीरधाम के लिए विदेशी राम धुर्वे को संयोजक व बाबूलाल चंद्राकर को सह संयोजक बनाया गया है। धमतरी से अनिल तिवारी को संयोजक व मोहन पुजारी को सह संयोजक, दंतेवाड़ा से बैशु राम मंडावी संयोजक, श्रीमती…
Read Moreभूपेश बघेल झीरम मामले में मुंह की खाने के बाद कुर्सी छोड़ें – डॉ. रमन
हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश भूपेश बघेल सरकार के लिए बड़ा झटका है कांग्रेस सरकार आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रही है ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में जरा सी भी नैतिकता बाकी है तो झीरम मामले में मुंह की खाने के बाद कुर्सी छोड़कर किसी ऐसे कांग्रेस नेता को जनता से किये गए वादे पूरे करने का मौका दें, जो इस लायक हो। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा ने हाई-वे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, घायलों को अस्पताल पहुँचाने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावी कार्यवाही हेतु उपयोग में आयेंगे वाहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 11 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त 2 वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों वाहनों को हाई-वे में हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिये जिले के नेशनल हाईवे पर निरंतर…
Read Moreयातायात पुलिस जांजगीर-चांपा ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों हुई कार्यवाही।
नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराकर नियमों का पालन करने दी गई समझाईश चालानी कार्यवाही करते हुए वसूल किया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा विगत दो दिनों से यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं स़ड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सघन वाहन चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराकर नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। इस दौरान यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा चलाये गए वाहन चेकिंग अभियान में…
Read Moreशासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को होगा विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित इस विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है । आवश्यकता अनुसार मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय…
Read Moreअवैध रूप से डीजल परिवहन : पुलिस ने किया एक आरोपी को किया गिरफ्तार
30 लीटर डीजल एवं अन्य सामग्री सहित बोलेरो वाहन जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई 2022 को खोड़ फाटक के पास पुलिस पेट्रोलिंग अकलतरा को आते देख बोलेरो क्रमांक CG 10V 3282 का चालक अपनी वाहन को तेज गति से चलाते हुए भागने लगा, जिसे पेट्रोलिंग टीम द्वारा शंका होने पर पीछा करते हुये पकड़ा गया। थाना अकलतरा में इस्तगासा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत आरोपी विकाश पाटले उम्र 24 वर्ष निवासी सोरमाल थाना अकलतरा के विरुद्ध कार्यवाही…
Read Moreशादी के बाद पति कर रहा था पत्नि को दहेज के लिये प्रताड़ित, पत्नि ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट, पति गिरफ्तार
दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर- चांपा दिनांक 11.05.2021 को प्रार्थिया द्वारा अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति राजू कश्यप शादी के बाद से ही मोटर सायकल, जेवर के नाम पर दहेज की माँग कर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते रहता है कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 205/22 धारा 498 ए,506 भादवि. कायम किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एवम् महिला संबंधी अपराध…
Read More