अवैध रूप से डीजल परिवहन : पुलिस ने किया एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

30 लीटर डीजल एवं अन्य सामग्री सहित बोलेरो वाहन जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई 2022 को खोड़ फाटक के पास पुलिस पेट्रोलिंग अकलतरा को आते देख बोलेरो क्रमांक CG 10V 3282 का चालक अपनी वाहन को तेज गति से चलाते हुए भागने लगा, जिसे पेट्रोलिंग टीम द्वारा शंका होने पर पीछा करते हुये पकड़ा गया। थाना अकलतरा में इस्तगासा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत आरोपी विकाश पाटले उम्र 24 वर्ष निवासी सोरमाल थाना अकलतरा के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी विकाश पाटले के कब्जे से 30 लीटर डीजल,प्लास्टिक चाडी, चन्नी, पाइप तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10V 3282 को जप्त किया गया। आरोपी विकास पाटले द्वारा अवैध रूप से डीजल परिवहन करते पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक लखेश केवट, उपनिरीक्षक जी एल चंद्राकर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक शिव मधुकर सैनिक गजेंद्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!