भाजपा ने पंचायत प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त किए जिला संयोजक व सह संयोजक,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से संयोजक रामकुमार भट्ट ने की नियुक्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने पंचायत प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए हैं। जिला कबीरधाम के लिए विदेशी राम धुर्वे को संयोजक व बाबूलाल चंद्राकर को सह संयोजक बनाया गया है। धमतरी से अनिल तिवारी को संयोजक व मोहन पुजारी को सह संयोजक, दंतेवाड़ा से बैशु राम मंडावी संयोजक, श्रीमती मालती मुडावी सह संयोजक, कोरिया से श्रीमती रेणुका सिंह को संयोजक, सुशील यादव को सह संयोजक, बलरामपुर से तिलासाय संयोजक, मुकेश गुप्ता सह संयोजक, कोरबा से देवी सिंह टेकाम संयोजक, प्रेमचंद पटेल सह संयोजक, मुंगेली से रामेश्वर बंजारे संयोजक, लोकनाथ सिंह ठाकुर सह संयोजक, जगदलपुर से जितेंद्र पानीग्रही संयोजक, रैतू राम बघेल सह संयोजक, कांकेर से विजय पटेल संयोजक, सितंबर कावड़े सहसंयोजक, महासमुंद से रूपलाल पटेल संयोजक, टीके लाल साव सह संयोजक, बेमेतरा से हरिकिशन कुर्रे संयोजक, प्रेम वर्मा सह संयोजक, बालोद से अरुण साहू संयोजक, बलौदा बाजार से श्रीमती अदिति बागमार संयोजक, सुरेला मंडल भरत नायक सह संयोजक, नारायणपुर से शांतुराम दुग्गा संयोजक, हरीराम मांझी सहसंयोजक, सुकमा से लच्छू कलमू गंजेतार संयोजक, विजय कश्यप सहसंयोजक, बीजापुर से तिरुपति काटला संयोजक, हरिहर साहनी सहसंयोजक, बिलासपुर से अशोक कौशिक संयोजक, शिवानंद सराफ सहसंयोजक,सरगुजा से अनिल सिंह संयोजक, मटुक दास सहसंयोजक, गरियाबंद से चंद्रशेखर साहू संयोजक, गौतम नागेश सह संयोजक, कोण्डागांव से लक्ष्मण कश्यप संयोजक, भरत जैन सहसंयोजक, कूड़ीराम कोर्राम सहसंयोजक, जांजगीर-चांपा से साधुराम साहू संयोजक, राजनांदगांव से घम्मन साहू संयोजक, नरसिंह भंडारी सह संयोजक, रायगढ़ से मुरानी नायक संयोजक, रायपुर ग्रामीण से खेमराज कोसले को संयोजक बनाया गया है।

Advertisements
error: Content is protected !!