समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए वक्तव्यों पर आधारित ‘सदन में धनेंद्र साहू‘ किताब का विमोचन किया। श्री धनेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इस किताब में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2014 से 2018 तक किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाओं का संकलन किया गया है। किताब के सम्पादक श्री गोविंद पटेल हैं तथा प्रकाशन श्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मॉडल और बेहतर कार्यप्रबंधन से घटी राज्य की बेरोजगारी दर: भूपेश बघेल
देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे क्रम पर सीएमआईई ने जारी किये आंकड़े: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 1.7 प्रतिशत, जबकि देश में 7.4 प्रतिशत नीतिगत फैसलों औैर बेहतर प्रबंधन ने घटाई राज्य की बेरोजगारी दर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नव नियुक्त पांच सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
मंत्री श्रीमती भेंड़िया और आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नेताम ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में आज 22 मार्च को नव नियुक्त 05 सदस्यों द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इनमें रायपुर जिले के तिल्दा की श्रीमती आशा संतोष यादव, जांजगीर जिले के पामगढ़ की श्रीमती पुष्पा पाटले, बिलासपुर जिले की श्रीमती पूजा खनुजा, रायपुर जिले के श्री ऑगस्टिन बर्नाड और दुर्ग जिले के श्री सोनल कुमार गुप्ता शामिल हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भंेड़िया, आयोग की अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोगो का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में सी-मार्ट के लोगो का विमोचन किया । यह लोगो कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, कुम्हारों और अन्य पारंपरिक कलाकारों के कामों को एक उत्सव की तरह प्रतिबिंबित करता है। सी-मार्ट विभिन्न उद्यमियों के उत्पादों की एक ही छत के नीचे विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। लोगो मे साल वृक्ष के नीचे आदिवासियों के पारंपरिक हाट-बाजार को प्रदर्शित किया गया है, भारतीय गांवों और कस्बों में मुक्ताकाश बाजार ही स्थानीय लोगों का विनिमय केंद्र होता है। धान की बालियों के…
Read Moreमुख्यमंत्री से भोपालपट्टनम नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवँ विधायक विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में भोपालपट्टनम नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
Read Moreतीन सालों में लोगों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, आजीविका के खुले नये द्वार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
जनता को राहत पहुंचाने और विकास में भागीदार बनाने के हरसंभव उपाय विधानसभा में मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित व्यय के लिए 12681 करोड़ 75 लाख 82 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित लगातार बढ़ रहा खनिज राजस्व इस वर्ष लगभग 11 हजार 900 करोड़ रुपए खनिज राजस्व प्राप्त होने का अनुमान लोकसेवा केन्द्रों से इस वर्ष 25 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों को मिला विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ हाफ बिजली बिल योजना: 40.74 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 2200 करोड़ रुपए की राहत बिजली पर किसानों को…
Read Moreमोदी सरकार ने डीजल के दामों में प्रति लीटर 25 रु की वृद्धि कर महंगाई से पीड़ित आम जनता के ऊपर वज्रपात किया – कांग्रेस
डीजल के दामों में 25 रु वृद्धि का प्रभाव उद्योगपतियों के ऊपर नहीं बल्कि गरीब जनता के ऊपर पड़ेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के द्वारा थोक उपभोक्ताओं के डीजल के दामों में 25रु के मूल्य वृद्धि किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोलियम कंपनियों से सीधा डीजल खरीदने वाले थोक उपभोक्ताओं के डीजल के दामों में 25 रु लीटर मूल्य वृद्धि कर महंगाई से पीड़ित आम जनता के ऊपर कुठाराघात और वज्रपात की है।कहने…
Read Moreविश्व वानिकी दिवस के अवसर पर लामनी पार्क में जंगल भ्रमण एवं परिचर्चा का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज बस्तर वनमण्डल जगदलपुर के परिक्षेत्र अन्तर्गत लामनी पार्क में जगदलपुर जंगल भ्रमण एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर वन मंडल के अधिकारियों एवं इंद्रावती बचाओ समिति के सदस्यों के अलावा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ जंगल भ्रमण भी किया। भ्रमण के दौरान वनों की महत्ता, पार्क में उपलब्ध जीव-जन्तुओं एवं वनस्पतियों से भी परिचित कराने के साथ-साथ पार्क प्रबंधन एवं उपलब्ध जैव विविधता…
Read Moreग्राम कोयपाल में सिविक एक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 241 बस्तरिया बटालियन, द्वारा सोमवार को जिले के कोयपाल गांव के स्थानीय ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्थानीय जनता के लिए रेडियो, मच्छरदानी एवं प्रतिदिन उपयोग में आने वाले सोलर लेम्बर का भी वितरण किया गया और ग्राम वासियों के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाया गया। इस अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें उच्च चिकित्सा अधिकारी एसएमओ डाॅ. आरके. मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम कोयपाल और…
Read Moreमुख्यमंत्री को माता कर्मा जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का मिला न्योता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रदेश के रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिलों में आयोजित होने वाले माता कर्मा जयंती और सामाजिक भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री को चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम, गरियाबंद के महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज ने आश्रम में 10 अप्रैल…
Read More