समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की बात कहने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की जनता को छत्तीसगढ़ का शराब मॉडल अपनाने की बात कर रहे हैं । भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बिहार और असम की जनता ने छत्तीसगढ़ के मॉडल को क्यों रिजेक्ट किया और यही हाल उत्तर प्रदेश में होने वाला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर नहीं अपनाकर भूपेश सरकार अजा-जजा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही : भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा- प्रदेश भाजपा इस लड़ाई में अजा-जजा वर्ग के साथ; प्रदेश सरकार आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाकर संविधान की भावना को लहूलुहान कर रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब शिक्षा विभाग में आरक्षण रोस्टर से पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं अपनाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षकों के साथ छल-कपट करके अन्याय कर रही है। श्री साय ने इस मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले…
Read Moreकांग्रेस राज में रेत तस्कर छतीसगढ़ की पावन नदियों को बर्बाद कर रहे है, तस्करों के सामने नतमस्तक है प्रदेश सरकार : कौशिक
कांग्रेस राज में रेत तस्करों ने नदियों को पूरी तरह खाली किया पुल हुए कमजोर : कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में रेत तस्करों के नदियों में अवैध उत्खनन के कारण नदी मार्गों में स्थित पुल कमजोर होते जा रहे है। रेत तस्करों ने नदी को पूरी तरह खाली कर दिया है जिसके कारण नदियों में बने पुलों के पीलर भी कमजोर हो चुके हैं एवं कभी भी पुल क्षतिग्रस्त हो सकते है। श्री कौशिक ने कहा कि अरपा नदी में रेत…
Read Moreयुवाओं को छलने ठगने के साथ साथ उनके अधिकारों को छिनने का मिशन छत्तीसगढ़ में चल रहा हैं- अमित साहू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार पर युवाओं को छलने और ठगने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार बीते तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को ना चुनावी वादे के मुताबिक़ भत्ता दे पाई और ना ही रोकगार और इस लिए 5 साले के रोज़गार मिशन की घोषणा कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं को बरगलाने का छलने व ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित…
Read Moreकक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के लिए मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री, सभी विषयों की कक्षावार पाठ्य सामग्री उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, विद्यार्थियों को अध्ययन प्रभावित न हो इसलिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा राज्य के चुने हुए विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए हिन्दी माध्यम में स्व-अध्ययन मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों की पाठ्य सामग्री का वीडियो यू-ट्यूब के पीटीडी सीजी चैनल में उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को यू-ट्यूब लिंक https://youtube.com/c/PTD Chhattisgarh पर देखा जा सकता है। एससीईआरटी के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा…
Read Moreपर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी, कोविड संक्रमित अभ्यर्थी भी दे सकेंगे परीक्षा, परीक्षा हेतु विशेष निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों के लिए खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। व्यापम द्वारा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कोविड संक्रमित अभ्यर्थी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या…
Read Moreकिसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुनः होगी बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी के शंकर नगर स्थित उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर अटल नगर में आंदोलनरत किसानों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर श्री धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुबत साहू तथा संचालक ग्राम एवं नगर निवेश श्री जय प्रकाश मौर्य सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक…
Read More18 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़, अब तक 1.94 करोड़ से अधिक को पहला टीका, 68 प्रतिशत ने लगवाए दोनों टीके
15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली डोज, करीब डेढ़ लाख लोग प्रिकॉशन डोज भी लगा चुके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के अपने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के काफी करीब पहुंच गया है। इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 68 प्रतिशत दोनों टीके लगवा चुके हैं। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी जा…
Read Moreछत्तीसगढ़ रोजगार मिशन : देश में चमकेगा ब्रांड छत्तीसगढ़
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के विविधिकरण और इसे विकसित राज्यों के स्तर तक लाने के लिए नए नए प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य में कई कदम उठाए गए हैं। यहां धान और वनोत्पाद के विपुल उत्पादन के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए कई पहल की गई है। इसी के तहत यहां सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना, इथेनाल प्लांट की स्थापना, मिलेट मिशन, वनोपज एवं वनोत्पाद के वेल्यूएडिशन सहित कई क्षेत्रों में काम हो रहा है। लाख…
Read Moreमनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए, मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र, नया मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए नियुक्त लोकपालों के मानदेय में प्रति सीटिंग 1250 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें हर सीटिंग के लिए 2250 रूपए का मानदेय मिलेगा। मनरेगा लोकपालों को अब तक प्रति सीटिंग एक हजार रूपए की दर से मानदेय प्राप्त हो रहा था। लोकपालों के लिए मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रूपए प्रति माह निर्धारित की गई है। मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23…
Read More