सत्ता के अहंकार में मर्यादा भूल गए सीएम भूपेश बघेल – कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय पर अमर्यादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि 15 साल बाद मिली सत्ता के अहंकार में भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की आदत रही है अपने विरोधी नेताओं के खिलाफ अनर्गल और अमर्यादित भाषा का उपयोग करने की , चाहे उनके आलाकमान द्वारा प्रधानमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल नवनिर्मित इंद्रावती ’’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

महिलाओं को सौंपी हॉस्टल के कमरों की चाबियां, कामकाजी महिलाओं ने जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान धरमपुरा-01 में नवनिर्मित इंद्रावती ’वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके कमरों की चाबियां सौंपी। उन्होंने यहां गृह प्रवेश करने वाली महिला हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए सुरक्षित वातावरण में आवास की सुविधा पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गों का आर्शिवाद सियान वाटिका में फीजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

फिजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर से महत्वाकांक्षी चिराग परियोजना का शुभारंभ किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर •       आज जिस परियोजना का यहां शुभारंभ किया जा रहा है, वह बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी।   •       “चिराग परियोजना”, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी। यह लंबे समय तक चलने वाले परियोजना है। •       चिराग का फुलफार्म है – Chhattisgarh Inclusive Rural and Accelerated Agriculture Growth (CHIRAAG)। •       इस योजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी के अवसरों को बढ़ाना, गांवों में पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना, क्षेत्र की जलवायु…

Read More

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 87 प्रतिशत नागरिकों को पहला टीका और 45 प्रतिशत को दोनों टीके लगे, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक 2.58 करोड़ टीके लगाए गए, 1.7 करोड़ लोगों ने पहला टीका और 88.14 लाख ने लगवाए हैं दोनों टीके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 87 प्रतिशत नागरिकों को पहला टीका और 45 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य के एक करोड़ 70 लाख नौ हजार 758 लोग पहला टीका और 88 लाख 14 हजार 074 लोग दोनों टीके लगवा चुके हैं। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (22 नवम्बर तक) दो करोड़ 58 लाख 23 हजार 832 टीके लगाए गए हैं। कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब…

Read More

किसानों को लाभदायक मूल्य दिलाने और उसना मिल मजदूरों को बेरोजगार होने से बचाने के लिए पुरजोर आवाज उठाएं सांसद : मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सांसदों के नाम मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लिखी चिट्ठी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र की प्रति भी भेजी सांसदों को केन्द्रीय वित्तमंत्री से राज्यहित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य से सभी 16 सांसदों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सांसदों से लोकसभा और राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के किसानों, उसना मिल मजदूरों के हित सहित छत्तीसगढ़ राज्य की जनता…

Read More

कृषि मंत्री 25 नवम्बर को जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 25 नवम्बर को जगदलपुर में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मछली पालन, समेती, बीज निगम, मंडी बोर्ड एवं दुग्ध महासंघ के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जगदलपुर कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में प्रातः 10 बजे से होगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण दलहन-तिलहन एवं लघु धान्य फसलों के क्षेत्राच्छादन,…

Read More

लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु पेंशन शिविर में निराकरण करने बस्तर कमिश्नर श्री चुरेंद्र ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने बस्तर संभाग सभी कलेक्टरों को लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि जिलों में 31 अक्टूबर 2021 की स्थिति में लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों की संख्या 142 है। वित्त निर्देश के अनुसार आपत्ति प्रकरणों का निराकरण कर 15 कार्य दिवस के भीतर संभागीय संयुक्त संचालक को पुनः प्रस्तुत करने का दायित्व कार्यालय प्रमुख का है। जिलेवार लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों में जिला बस्तर से 24, कांकेर से 30, कोण्डागांव से 12,नारायणपुर से 22, …

Read More

मितानिन दिवस : मितानिनों का किया गया सम्मान दिया गया प्रमाण पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मितानिन दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने सभी ब्लॉक से पहुंची मितानिनों को बधाई दी एवं प्रमाण पत्र दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मीरा बघेल ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की कोविड काल जैसे कठिन समय पर भी मितानिनों ने मन लगाकर अच्छे से कार्य किया और लोगांे को जागरूक करने…

Read More

जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, निजी क्षेत्र के एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 102 पदों पर होगी भर्तियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के तत्वाधान में 24 नवम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर (Alert Private Limited Raipur) द्वारा कम्पयूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट के  102 पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 8वी, स्नातक, स्नातकोत्तर हो वो इस प्लेसमेंट केम्प की साक्षात्कार…

Read More