समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों को दिलाने के लिए श्रमिक पंजीयन पर जोर दिया गया। शुक्रवार को नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में मजदूरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राज्य महिला आयोग में शिकायतों के निराकरण के लिए हुई सुनवाई : गर्भवती पत्नी को आयोग की समझाईश पर पति साथ में रखने को हुआ तैयार
87वर्षीय वृद्ध माँ को घर से बेघर करने वाले दोनो बेटों को थाना के माध्यम से आयोग में किया जाएगा तलब आवेदिका के मकान नीलामी पर फाइनेंस व इंश्योरेंस कंपनी को आयोग ने लगाई फटकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 15 पक्षकार…
Read Moreसक्रिय कुष्ठ मरीज खोज एवं निरंतर निगरानी अभियान का दूसरा चरण दिसम्बर से होगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, रायपुर जिले के सभी विकासखंड एवं शहरी क्षेत्रो में सक्रिय कुष्ठ मरीज खोज एवं निरंतर निगरानी अभियान (एसीडी एण्ड आर.एस.) दो चरणो में चलाया जा रहा हैं। इसका दूसरा चरण दिसम्बर 2021 से फरवरी 2022 तक चलाया जायेगा। रेडक्रॉस सभा कक्ष में जिले के सभी ब्लॉक के बी.ई.टी.ओ. एवं आर.एच.ओ. को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में डॉ. फिरोज खान अधीक्षक कुष्ठधाम व अस्पताल पंडरी ने विस्तार से बताया। जिला डाटा मैनेजर श्री निशामणी साहू ने महत्तवपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर…
Read Moreलाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर को आईजी, एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री के साथ शैलेन्द्र को भी मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर‘ अपने हाथों से खिलाई मिठाई, बगल में बिठाकर फोटो भी खिंचवाई मंत्रियों और उच्चाधिकारियों से कराया परिचय, गरियाबंद एसपी से कहा शैलेंद्र को अपने दफ्तर में भी बुलाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर शैलेंद्र के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उन्हें रायपुर बुलवाकर आईजी-एसपी कान्फ्रेस के दौरान मुलाकात की। उन्होंने श्री शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर कांफ्रेंस से वापस आते ही कलेक्टर ने सबसे पहले खैरागढ़ पहुंचकर मलैदा कैम्प के आईटीबीपी व सीएएफ के फूड पायजनिंग से पीडि़त 26 जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में समुचित इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा देखरेख के दिए निर्देश, आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवान खतरे से बाहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टर कांफ्रेंस से वापस आते ही सबसे पहले आज सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ पहुंचकर मलैदा कैम्प के आईटीबीपी व सीएएफ के फूड पायजनिंग से पीडि़त 26 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने जवानों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की कुशलता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहाँ उपस्थित बीएमओ एवं स्वास्थ्य…
Read Moreटीकाकरण अपडेट : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार, 66.09 लाख लोग लगवा चुके हैं दोनों टीका
पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक 2.22 करोड़ टीके लगाए जा चुके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (21 अक्टूबर तक) एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 521 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। वहीं 66 लाख आठ हजार 855 नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक…
Read Moreराज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण ….देखे किसे कहां मिली पदस्थापना…?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को स्थानांतरण करते हुए उन्हे अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। देखे पूरा आदेश….
Read Moreबड़ी खबर: पुलिस महानिरीक्षकों एवं अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रारंभ
न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में चल रही कॉन्फ्रेंस, प्रदेश भर के पुलिस अधिकारी ले रहे भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस प्रारंभ हो गई है। कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है। मुख्यमंत्री की दो टूक, प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों…
Read Moreउचित मूल्य की दुकानों में प्लास्टिक चांवल वितरण की खबर भ्रामक – खाद्य अधिकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बीजापुर. जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक अंतर्गत गोरला पंचायत में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर उपभोक्ताओं को मिलावटी चांवल देने एवं 50 किलोग्राम की मात्रा में करीब एक किलोग्राम चांवल जैसी चीज मिली हुई है, जो प्लास्टिक की तरह लगती है खबर भ्रामक एवं अफवाह है। इस संबंध में वस्तुस्थिति अवगत कराते हुए खाद्य अधिकारी बीजापुर बीएल पद्माकर ने बताया कि किसी भी दुकान में प्लास्टिक चांवल का वितरण नहीं किया जा रहा है। दरअसल उचित मूल्य की दुकान में फोर्टिफाईड चांवल जो पोषणयुक्त होता है, उसका वितरण किया…
Read Moreकलेक्टर ने मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उनके उपचार के लिए किया निर्देशित
मुख्यमंत्री ने फ़ूड पॉयजनिंग से पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने पर इलाज जारी, सभी जवान खतरे से बाहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के खैरागढ़ विकासखंड स्थित मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 26 जवानों के फूड पायजनिंग से पीडि़त होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को उनके उपचार के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर उनके स्वास्थ्य के संबंध…
Read More