दलपत सागर क्षेत्र को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्त क्षेत्र, दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, तेजी से संवरकर फिर से पर्यटन के प्रमुख स्थल में उभर रहे दलपत सागर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। आज कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। दलपत सागर क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही तम्बाकू मुक्त रखने के लिए आसपास के दुकानों  में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही का निर्णय भी लिया…

Read More

गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा गौठान दिवस, कलेक्टर ने गौठान दिवस के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने कहा है। दीपावली पर्व पश्चात् गोवर्धन पूजा परम्परागत रूप से मनाया जाता है। राज्य शासन से प्राप्त संदर्भित पत्र के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी पत्र…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की बैठक में शामिल हुई रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय

रायगढ़ स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के स्टापेज, बिलासपुर तक आने वाली गाड़ियों को रायगढ़ तक बढ़ाने, रायगढ़ में ट्रेनों की साफ सफाई के लिये यार्ड सहित अन्य कई सुझाव के साथ मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर /रायगढ़. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार के साथ गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को बिलासपुर सांसद अरूण साव की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस बैठक में रायगढ़…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : 27 राज्य, 6 केन्द्रशासित प्रदेश और 7 देशों के 1500 से अधिक कलाकार हुए शामिल, विभिन्न देशों एवं राज्यों के नर्तक दलों के कलाकारों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट

जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन जनजातीय संस्कृति को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काम मील का पत्थर साबित होगा आदिवासियों का वैश्विक मंच बना छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य, आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने,…

Read More

युवोदय अकादमी में प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉ. प्रज्वल शास्त्री ने ‘अंतरिक्ष के अजुबे’ विषय पर दिया प्रेरणास्पद व्याख्यान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. लाला जगदलपुरी माॅर्डन लाइब्रेरी परिसर जगदलपुर में स्थापित युवोदय अकादमी में मंगलवार 26 अक्टूबर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉक्टर प्रज्वल शास्त्री ने ‘अंतरिक्ष के अजुबे’ विषय पर अपना महत्वपूर्ण एवं प्रेरणास्पद व्याख्यान दिया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डाॅ. शास्त्री ने ब्लैक होल एवं एस्ट्रोफिजिक्स अनेक विषय पर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस अवसर पर डाॅ. शास्त्री ने अंतरिक्ष के अनेक रहस्य एवं गैलीलियों से लेकर आज वर्तमान तक के अंतरिक्ष में ग्रहों एवं विभिन्न घटनाओं के संबंध…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ 27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 7 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार हुए शामिल कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।…

Read More

जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि दो सप्ताह बढ़ी

अब 11 नवंबर तक आनलाइन जमा किये जा सकेंगे आवेदन अनारक्षित वर्ग की महिला व दिव्यांगजनों  की आयुसीमा 45 वर्ष की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर (जेई) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि  दो सप्ताह बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 11 नवंबर तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि  28 अक्टूबर 2021 तक थी। अब इसमें अनारक्षित वर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष कर दी गई है।  वांछित…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने उनकी अगुवानी की। उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के सांइस कालेज मैदान में  आज से आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

Read More

कलेक्टर पहुंचे सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखंड के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास

बच्चों से बातचीत कर छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय मोहला के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पहुंचकर बच्चों से बातचीत कर उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से सुबह, दोपहर और रात में मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक आहार दिया जाए। छात्रावास में प्रतिदिन मिलने वाले नाश्ते और भोजन के मेनू लगाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। उन्होंने भोजन कक्ष…

Read More

कलेक्टर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला, मानपुर और अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्रामों में पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर किया निरीक्षण

शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रावासों की व्यवस्था तथा विकास कार्यों की ली जानकारी निर्माणाधीन स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र और छात्रावास भवन का निर्माण समय-सीमा में करने के दिए निर्देश बालिका छात्रावास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला, मानपुर और अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्रामों में पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रावासों की व्यवस्था तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विकासखंड स्तरीय…

Read More