मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

रायपुर 04 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज…

Read More

मुख्यमंत्री का राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने जताया आभार

रायपुर 04 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान पर तथा कनिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर विगत 28 अक्टूबर को पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने की मुलाकात

रायपुर, 4 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक सुश्री कनुप्रिया दामोर ने मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन को निर्बाध, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी इस दौरान…

Read More

गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : सरप्राईज चेकिंग में आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त…गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

नाम आरोपी – जोगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत शहर में हो रही चाकू बाजी की घटनाओं को रोकने हेतु लगातार निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध…

Read More

विशेष लेख : राज्य के विकास की नब्ज पर साय सरकार की मजबूत पकड़

रायपुर, 4 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के नीति निर्धारकों को दो कारकों पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है एक तो यहां की आदिवासी बहुल आबादी और दूसरी यहां की कृषि प्रधान अर्थव्यस्था। राज्य की नीतियां तय करते समय इन दोनों की अनदेखी नहीं की जा सकती, दोनों को ही बराबर महत्व देना पड़ता है। हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सहित देश में माओवादी आतंक के खात्मे के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। केन्द्र के इस फैसले ने राज्य को समृद्धि के रास्ते…

Read More

सुशासन से छत्तीसगढ़ ने पकड़ी विकास की रफ्तार…. पढ़ें यह विशेष लेख….!!

रायपुर, 4 नवम्बर 2024/ इस राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ 24 वर्ष का हो गया। युवा छत्तीसगढ़ पिछले 10 महीने के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो चला है। सड़कों, रेल लाइनों समेत अधोसंरचना के क्षेत्र में राज्य ने बीते 24 वर्षों में निरंतर प्रगति की है। रायपुर एयरपोर्ट देश के तमाम बड़े शहरों से जुड़ गया है। जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक सड़कों का…

Read More

पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कार्यवाही से बची जान, अस्पताल में चल रहा इलाज

ग्राम सुहेला में भाटापारा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक लग गई आग, जिसमें फंसे वाहन चालक को थाना सुहेला पुलिस स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों की सहायता से निकाला गया बाहर वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में थाना सुहेला से प्रधान आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक तोपचंद कौशिक एवं करण साय पैकरा का रहा महत्वपूर्ण योगदान बलौदाबाज़र-भाटापारा, 4 नवम्बर 2024/ दिनांक 03.11.2024 ग्राम सुहेला में भाटापारा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई जिसमें वाहन में आग की लपटों…

Read More

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 92 वाहन चालकों से 96000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

अम्बिकापुर, 3 नवम्बर/ सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में दिनांक 01/11/24 एवं 02/11/24 को यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों एवं अमानक साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन चालकों, ब्लैक फ़िल्म युक्त…

Read More

अंधे कत्ल की गुत्थी का थाना जयनगर पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा : जुआ खेलने के लिए पैसों के लालच में आरोपी ने की अपने रिश्ते के जीजा की हत्या…हुआ गिरफ्तार.

अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही. सूरजपुर, 3 नवंबर / दिनांक 01 नवंबर 2024 को ग्राम रविन्द्रनगर निवासी प्रार्थी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दी थी कि इसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है, सूचना पर मर्ग कायम किया गया। मामले की सूचना पर वरिष्ठ…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पति पत्नी किये गये गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 60 हजार रुपये बरामद अम्बिकापुर, 3 नवम्बर/ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 02/11/24 को थाना सीतापुर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में गांजा के मामले में चालान हुए अमलभिट्टी दरिमा निवासी संजय नाई एवं उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी पत्थलगांव क्षेत्र से एक…

Read More