आवास निर्माण में लापरवाही पर जनपद सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा बलौदाबाजार-भाटापारा, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा की।उन्होंने आगामी माह में शुरू हो रहे समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को …
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार : अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार…16.820 किलोग्राम गांजा… इनोवा कार एवं पाँच मोबाईल किए गये बरामद.
आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर. आरोपियों के कब्जे से 16.820 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक CG 10 M 4100 कीमत 15,00,000 रूपये, 05 नग मोबाईल बरामद किया गया, कुल जुमला रकम लगभग 20 लाख रुपए जब्त. प्रकरण में END TO END इन्वेस्टिगेशन कर गांजा मांगने वाले दो आरोपियों की भी हुई गिरफ्तारी. सभी आरोपियों की संपत्ति का भी किया जाएगा फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, प्रकरण में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ…
Read Moreपुलिस ने शराबियों पर शिकंजा कसा : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर/ सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों में छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरण दर्ज कर कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। थाना मणीपुर पुलिस टीम को…
Read Moreसरगुजा पुलिस ने लौटाई खोई हुई उम्मीद : छह साल बाद मिली गुम युवती, परिजनों को किया गया सुपुर्द
अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर/ सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना सीतापुर के गुम इंसान क्रमांक 09/18 के प्रकरण में गुम युवती दिनाक 06/01/18 को अपने घर से बिना बताये कही चली गयी थी, पुलिस टीम द्वारा गुम युवती के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दौरान पता तलाश साइबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर गुम युवती को बरामद करने पुलिस टीम को इंदौर मध्यप्रदेश रवाना किया…
Read Moreदोस्ती का खूनी अंत : बिरयानी के झगड़े ने ली एक जान, आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर/ सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली अम्बिकापुर के मर्ग क्रमांक 83/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस. की मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मृतक के परिजनो एवं गवाहों का कथन लिया गया जो दिनांक 10/08/24 के रात्रि मे मृतक को उसके दोस्त संजय उर्फ…
Read Moreपुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही : ग्राम मल्दा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 34 (2), धारा 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. रायगढ़, 22 अक्टूबर / पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्यवाही में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्यवाही में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली थी, थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर…
Read Moreरायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन
रायपुर 22 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, मो. नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन…
Read Moreकृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्नीवाल-2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत 22 अक्टूबर को युथ कॉन्क्लेव के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 23 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान प्रत्येक दिन…
Read Moreवनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। गौरतलब है कि विगत दिनों सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाएं गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे, घायल जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।
Read Moreधान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार : शासन को 91 लाख रूपए से अधिक का आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Read More