रायपुर, 16 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
जशपुर : नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने ली प्रेस कांफ्रेंस, मतदाता सूची निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन की दी जानकारी
जशपुर, 16 अक्टूबर/ नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज प्रेस कांफ्रेंस ली और प्रारंभिक प्रकाशन हेतु चिन्हांकित विविध स्थानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार तैयार मतदाता सूची निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को जिले के नगरपालिका परिषद्, नगर पंचायत कार्यालयों एवं 84 वार्डों में किया जा रहा है तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु 24 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली…
Read Moreऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा कदम : आयुध अधिनियम का उल्लंघन, ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, लवन घटना के बाद बड़ी कार्यवाही, मीशो को नोटिस जारी.
विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन शॉपिंग साइट में धारदार चाकू, छुरी आदि घातक हथियारों को खरीदने हेतु जारी किया जाता है विज्ञापन. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा Meesho ऑनलाइन शॉपिंग साइट को धारा 94 BNSS के अंतर्गत जारी किया गया नोटिस. इन हथियारों का उपयोग कई असामाजिक एवं आपराधिक तत्व, गंभीर अपराध/घटना कारित करने में कर रहे हैं प्रयोग. पिछले दिनों लवन में घटित अपराध में हिरासत में लिए गए आरोपियों द्वारा Meesho शॉपिंग साइट से ऑनलाइन धारदार चाकू ऑर्डर कर मंगवाया गया था. इस प्रकार घातक हथियारों को खरीदने हेतु विज्ञापन…
Read Moreउप पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत !
पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने की दी गई बधाई. बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर / दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को कंट्रोल रूम बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति पर अशोक स्तंभ लगाकर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर एवं कैप पहना कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवाली का तोहफा, कर्मचारियों को दिया 4% महंगाई भत्ते का बोनस, 1 अक्टूबर से होगा प्रभावी
महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की, कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता रायपुर, 16 अक्टूबर/ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले ही यह ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा करने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50%…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर, 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉ. सिंह के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को मंत्रीगणों, सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 15 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। ऐसा माना जाता है…
Read Moreपुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का किया गया आयोजन : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले में पदस्थ दो सहायक उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षकों को पदोन्नति पश्चात अग्रिम कार्यकाल हेतु दी गई शुभकामनायें. अंबिकापुर, 15 अक्टूबर / आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को विभाग…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर. 15 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आज रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त श्री महादेव कावरे ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों संभागों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
Read Moreमंत्री श्री देवांगन ने 441.07 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन : बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
रायपुर, 15 अक्टूबर/ वाणिज्य, उद्योग, एवं श्रम मंत्री एवं कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोण्डागांव प्रवास के दौरान जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत जिले में लगभग 441.07 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें कोण्डागांव व केशकाल विधानसभा अंतर्गत माध्यमिक शाला निर्माण, जर्जर एवं भवन विहीन प्राथमिक शाला भवन का जीर्णाेद्धार, आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के कुल 181.38 लाख रूपए, केशकाल विधानसभा अंतर्गत उद्यानिकी रोपणी नर्सरी में आहता निर्माण एवं रनिंग मीटर में चैनलिंक फेसिंग कार्य सहित कुल 124.42…
Read More