पक्के आवास से सामाजिक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि कोरबा 14 अक्टूबर/ पक्के आवास होने से व्यक्ति के ना केवल सामाजिक प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में वृद्धि होती है, बल्कि आंधी, बारिश, सर्दी सभी मौसमों में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलती है। कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार निवासी श्री तालम दास महंत के बरसों का सपना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सफल क्रियान्वयन से हकीकत बन गया है। तालम दास ने पीएम आवास योजना एवं अपनी सालों की बचत की हुई जमापूंजी से खूबसूरत आवास का निर्माण कराया है। हितग्राही तालम…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर सिम्स बिलासपुर में पीजी के दो नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी
पीजी के छः अन्य डिपार्टमेंट मे सीटों मे वृद्धि के लिए भी शासन ने जारी किया इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर, 14 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सिम्स बिलासपुर में छः पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में बढोत्तरी की मंजूरी प्रदान कर दी है।…
Read Moreबिलासपुर : दुर्गा विसर्जन के दौरान सिगरेट पीने से मना करने पर विवाद…तीन युवकों ने युवक पर चाकू से किया हमला… भेजे गये न्यायिक रिमाण्ड पर.
रूखमणी काम्पलेक्स के अंदर हटरी चौक बिलासपुर में सिगरेट पीने से मना करने के विवाद को लेकर हुए झगडा मारपीट के बाद फरार हो गये थे आरोपीगण. घटना कारित कर गिरफ्तारी से बचने दयालबंद रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास छिपे आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का बटनदार चाकू किया गया जप्त. नाम आरोपी – (1) मो. मुस्तकीम उर्फ नफीस खान पिता मो. मुख्तार खान उम्र 26 वर्ष निवासी भारतीय नगर तैय्यब मस्जिद के सामने एल-1 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर.…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के डॉ. सलीम राज बने निर्विरोध अध्यक्ष
रायपुर, 14 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को राज्य वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपने उद्देश्यों के अनुरूप काम करें। इसके लिए मुतवल्लियों से चर्चा कर वक्फ बोर्ड की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, भू-माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों से वक्फ सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के साथ ही वक्फ की योजनाओं का सीधा लाभ सामाजिक एवं कमजोर वर्ग के शैक्षणिक विकास के लिए किया जाएगा।…
Read Moreशिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान की प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने की सराहना, कहा- जीवन में तरक्की के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने जांजगीर-चांपा जिले में किया छात्रावास, पीएम श्री, स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण, छात्रावासों की व्यवस्था, स्वच्छता और सुविधाओं का बारीकी से लिया जायजा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 /आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा ने छात्रावास-आश्रम व पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रभारी सचिव श्री बोरा ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में तरक्की के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार करेगा पूर्ण सहयोग – केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने की मुलाकात राज्य की लगभग 300 करोड़ की विभिन्न पर्यटन योजनाओं का पर्यटन मंत्रालय दिल्ली में दिया प्रस्तुतिकरण रायपुर, 14 अक्टूबर / केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (IFS) से सौजन्य मुलाकात के दौरान…
Read Moreसिलौटा प्रतापपुर में करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- हमें अपनी संस्कृति व परंपरा को सहेज कर रखना होगा, ‘हमर सुघर गांव’ एवं समाधान सूरजपुर एप का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं रायपुर, 14 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम में प्रतापपुर में नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण, चंदोरा जजावल सड़क निर्माण, प्रतापपुर में रेस्ट हाउस एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव…
Read Moreमांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 14 अक्टूबर/ जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा श्री राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा श्री…
Read Moreभाजपा सरकार में दम तोड़ रही है स्वास्थ्य व्यवस्था…इलाज़ के अभाव में जनता बे-मौत मरने पर मजबूर – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
आयुष्मान योजना में नियुक्त किए गए स्वास्थ्य मितानों को पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, 700 से ज्यादा परिवार इस त्यौहार के समय आर्थिक संकट से जूझने मजबूर हैं. रायपुर, 14 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ में दिनों-दिन बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 10 महिनों में ही भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। नई व्यवस्था तो दूर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बने बनाए सिस्टम को भी यथावत संचालित करने में यह…
Read Moreलैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी
लैलूंगा में सामाजिक भवन, स्टेडियम जीर्णोद्धार एवं बास्केबाल कोर्ट निर्माण के लिए एक करोड़ 9 लाख रूपए की घोषणा खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति के बंद प्रोजेक्ट काम फिर से शुरू होगा रायगढ़-रायपुर, 14 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी…
Read More