विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम : राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ रूपए का ई-टेंडर जारी

24 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य, सीजीएमएससी होगी निर्माण एजेंसी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। इसी क्रम में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी…

Read More

ब्रेकिंग : शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,11 अक्टूबर/ राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक अधिक राशि वाले पैकेज ब्लॉक करने, ओपीडी के मरीजों को अनावश्यक आईपीडी मे ब्लॉक करने, बिना मरीज के पैकेज ब्लॉक करने, बिना विशेषज्ञ व सुविधा के ही संबन्धित पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आईसीयू के पैकेज ब्लॉक करने, अस्पताल मे गंदगी व अतिरिक्त नगद राशि लेने इत्यादि की शिकायत प्राप्त हुई…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेंट कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read More

नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी में पैर गवाने वाले नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर का सम्बल : आभार जताने अपने कृत्रिम पैर से चलकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर…

Read More

बड़ी खबर : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ…

Read More

रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा, कहा – सावधानी और जागरूकता ही बचा सकता है हमे साइबर फ्रॉड से

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी रहे जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश गण , बार एसोसिएशन एवं सिविल सोसाइटी की रही सहभागिता समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अक्टूबर/ रायगढ़ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साइबर जनजागरूकता महाभियान कि श्रंखला में आज नगर निगम ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमे उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के  रूप उपस्थित रहे | ओ पी चौधरी, विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भी विशिष्ट अतिथि…

Read More

ग्राम छिछोर उमरिया में पुसौर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अक्टूबर/ दिनांक 10.10.2024 को पुसौर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम छिछौर उमरिया में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिछौर उमरिया में टेनू सिदार नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड की योजना बनाई और ग्राम छिछौर उमरिया में टेनू सिदार के कोलाबाड़ी पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान संदेही टेनू सिदार, पिता गनसा…

Read More

महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही : कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपित की दो स्कूटी भी जप्त

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अक्टूबर/ दिनांक 09.10.2024 को थाना कोतवाली में एक युवती द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद किसान (26 साल) , निवासी बोंदाटिकरा जुटमिल, को गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है। युवती ने बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से दुर्गा प्रसाद से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत मैसेन्जर और फोन के माध्यम से होने लगी, जिसके बाद वे अक्सर मिलने लगे। दिनांक 02.07.2021 को दुर्गा…

Read More

सराईभद्दर में तलवारनुमा हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अक्टूबर / दिनांक 09.10.2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सराईभद्दर निवासी तोषराम साहू पिता सुरित राम साहू, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सराईभद्दर इलाके में तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पाया गया। उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ा और उसके कब्जे से एक नग लोहे का तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज…

Read More

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त, चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अक्टूबर/ थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ मुखबिरों की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.10.2024 को प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर संबलपुरी रोड पर नाकेबंदी कर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआई प्रशांत राव ने तुरंत टीम को सक्रिय किया, जिसके तहत संबलपुरी रोड पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी की।…

Read More