समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ दुर्ग शहर की रहने वाली निर्माणी श्रमिक ज़रीना बेगम की बिटिया रूबीना अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर राजस्थान की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली जरीना को उच्च शिक्षा हासिल करने और कैरियर बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना मददगार बनी है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार
समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 10 अक्टूबर/ भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं…
Read Moreक्षेत्रीय सरस मेला-2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर तक लालबाग मैदान में
क्षेत्रीय सरस मेला का 12 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप करेंगे उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर / क्षेत्रीय सरस मेला-2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेला 2024-बस्तर का उद्घाटन समारोह 12 अक्टूबर सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु आरक्षण एवं परिसीमन समय पर करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह
स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों के संबंध में नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा चुनाव प्रक्रिया…
Read Moreनेशनल गोल्फ आयोजन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : मुख्य सचिव अमिताभ जैन
नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का होगा आयोजन देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी, प्रत्येक टीम में होंगे 6 सदस्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज नवा रायपुर के मेफेयर स्थित गोल्फ कोर्ट में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप प्री-लांच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का भी चयन किया जाएगा। इससे अन्य खेलों के साथ गोल्फ…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 9 अक्टूबर/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 32 अभियंता, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 388 अभियंता, और 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 01 अभियंता शामिल हैं। इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।…
Read Moreसाइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 : रायगढ़ पुलिस ने प्लांट कर्मियों और आम नागरिकों को किया साइबर अपराधों से सतर्क…साइबर सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी.
पीड़ित शीघ्र डायल 1930 और साइबर हेल्प लाइन व्हाट्सएप नंबर 9479281934 में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रुपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश पर प्राप्त कर सकते हैं. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अक्टूबर / साइबर जागरूकता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के एनआरवीएस प्लांट, बीएस प्लांट और थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के अंतर्गत जेएसडब्लु प्लांट में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूंजीपथरा क्षेत्र के एनआरवीएस प्लांट और बीएस प्लांट कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक नवीन…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतन टाटा के योगदान को सलाम किया : कहा, ‘उनका निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है’
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और मानवतावादी रतन टाटा के निधन से देश शोक में है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “टाटा जी ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा, “टाटा…
Read Moreथाना कसडोल पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं जांच कार्यवाही से रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया 08 वर्ष सश्रम एवं 01 माह साधारण कारावास सहित ₹7500 जुर्माने की सजा से दंडित.
माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पाक्सो) बलौदाबाजार श्री प्रशांत पाराशर द्वारा किया गया दंडादेश पारित. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 9 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना कसडोल में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी मुकेश साहू द्वारा उसका रास्ता रोककर, उससे छेड़छाड़ किया गया है तथा साथ ही उससे आरोपी द्वारा मारपीट भी किया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना कसडोल में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 289/2023 धारा 354,341,324 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। उक्त रिपोर्ट…
Read More