रायगढ़ में सनसनीखेज मामला : चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला….दोनों घायल….आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

आरोपी श्याम धनवार पर अपराध क्रमांक 602/2024 धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही जाँच समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अक्टूबर / खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी चौकी में दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को घरेलू हिंसा की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें पति ने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला किया। रिपोर्टकर्ता बाबुलाल धनवार (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम अगासमार ने पुलिस चौकी जोबी में सूचना दी थी कि उसके गांव के श्याम कुमार धनवार ने अपनी पत्नी सुशीला धनवार के चरित्र पर संदेह करते हुए टंगिया…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया

पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6 जिलों में 324 किमी सड़क के विकास के लिए मंजूर की राशि समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिलने पर दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 8 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी बहुमत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सरकार के विकासात्मक प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास, सुशासन और अच्छे कार्यों के लिए बीजेपी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “इस जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने…

Read More

रायगढ़ : अडानी पावर प्लांट में कोयले की मिलावट का मामला…ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार…पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 239/2024 धारा 316(3), 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुसौर थाना क्षेत्र में अडानी पावर प्लांट छोटे भण्डार में कोयला मिलावट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें सिक्युरिटी कर्मचारी धर्मेन्द्र पाठक की शिकायत पर पुसौर पुलिस द्वारा मिलावट के खेल में शामिल दो ड्रायवर और दो ट्रक मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, कुसमुंडा कोरबा एरिया से…

Read More

पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर : रायपुर और नवा रायपुर में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

नए विधानसभा और कचना फ्लाई-ओवर के कार्यों का लिया जायजा दोनों महत्वाकांक्षी कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में काम पूर्ण करने के दिए निर्देश कचना फ्लाई-ओवर का 50 प्रतिशत काम पूरा, अप्रैल-2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर तक पूरा होगा विधानसभा का सिविल वर्क, अब तक 75 प्रतिशत काम पूर्ण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में अनेक स्थानों का भ्रमण कर विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण…

Read More

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी : कहा- गरीबों के आवास का सपना हो रहा साकार

गरियाबंद में 42 हजार से अधिक आवास पूर्ण, प्रतीक्षा सूची के परिवारों को भी मिलेगा आवास गरियाबंद में जिला स्तरीय आवास मेला सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर / खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज जिले में गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना से आज गरीबों के स्वयं का आवास का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार में आते ही सबसे…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में निजी अस्पतालों द्वारा लापरवाही का मामला, जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल पर 31 लाख 32 हजार रूपए का जुर्माना, कई अस्पतालों का योजना के अंतर्गत किया गया पंजीयन निरस्त

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर / राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आई.पी.डी. एवं आई.सी.यू. के पैकेज ब्लॉक करने, योजनांतर्गत लाभ देने से मना करने, अतिरिक्त नगद राशि लिए जाने इत्यादि की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसके कारण अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पतालों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण…

Read More

लाइब्रेरी, बीपीओ और इनक्यूबेशन सेंटर में युवाओं के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों का किया निरीक्षण

तक्षशिला लाइब्रेरी में बच्चों के साथ बैठकर फरा-चटनी का लिया स्वाद समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 8 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों का निरीक्षण किया। वे रायपुर के घड़ी चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ, मोतीबाग के पास तक्षशिला स्मार्ट रीडिंग जोन और जयस्तंभ चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित इनक्युबेशन सेंटर ‘आरंभ’ में युवाओं के बीच पहुंचे और उनकी पढ़ाई-लिखाई, प्रशिक्षण एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ट्रैफिक नियंत्रण और सर्विलेंस के…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका ने डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर / राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को…

Read More

नवरात्रि में रायपुर के रियल स्टेट सेक्टर में बूम, बीते साल से 25 प्रतिशत अधिक रजिस्ट्री

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर/ इस वर्ष नवरात्रि में रायपुर जिले में रियल स्टेट सेक्टर में काफी बूम देखने को मिल रहा है। इस बार नवरात्रि के दौरान तीन दिनों में एक हजार रजिस्ट्रियां हुई है, जो बीते साल नवरात्रि के शुरूआती तीन दिनों में हुई रजिस्ट्रियों से 25 फीसद से भी ज्यादा है। बीते वर्ष शारदीय नवरात्रि के शुरूआती तीन दिनों यानि 16,17 एवं 18 अक्टूबर को रायपुर जिले में कुल 796 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए थे, जबकि इस साल नवरात्रि में 3, 4 और 7 अक्टूबर को पंजीबद्ध हुए…

Read More