कार्टून सिर्फ मनोरंजन नहीं, समाज का दर्पण है: CM विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2025 में कही बड़ी बात

बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की ओर, CM साय ने कार्टून फेस्टिवल में बताया छत्तीसगढ़ के विकास का विज़न डॉक्यूमेंट मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने  वाली कला भी – मुख्यमंत्री श्री साय कार्टून फेस्टिवल-2025 में हुए शामिल रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से…

Read More

एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण, पंजीकृत किसानों से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित

रायपुर, 12 सितम्बर 2025/ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति निर्धारण से संबंधित निर्णय लेने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी तथा राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने के लिए समुचित…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की : विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, गांव-गांव तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यक्रमों…

Read More

सड़क हादसों पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस का बड़ा कदम : रायगढ़ हाईवे पर अब नहीं होंगे अचानक हादसे! यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाई रेडियम पट्टी, रात में दूर से चमकेंगे हाईवे पर घूमते मवेशी.

हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम. रायगढ़. 12 सितंबर 2025 : रायगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में हाईवे पर घूमने वाले घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है, ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति साफ़ दिखाई दे और अचानक होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके। यह…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिवसीय बेंगलुरु प्रवास पर, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के 11वें सम्मेलन में होंगे शामिल..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देशभर के विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे “विधानसौध” में मौजूद दिनांक: 11 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 से 13 सितम्बर 2025 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह महत्त्वपूर्ण सम्मेलन बेंगलुरु स्थित विधान सौध में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह “विधायी संस्थानों में संवाद और…

Read More

मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय

सुरक्षा बलों की वीरता और जनता का विश्वास बना नक्सल उन्मूलन की ताकत – मुख्यमंत्री रायपुर, 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।…

Read More

स्थानीय उत्पादों से फिटनेस यूनिट से लेकर आधुनिक राइस मिल तक – छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से खिल रहा युवा उद्यमशीलता का सपना

महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल बीजापुर में 6 टन प्रतिघंटा क्षमता के राइस मिल की स्थापना करेंगे गीदम के सोहैल रिजवी रायपुर 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की…

Read More

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 97 वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस “फोरम ऑफ रेगुलेटर्स” की बैठक में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य, देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ काफी आगे रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमारा प्रयास इससे भी आगे बढ़कर इसे 5 लाख छतों तक पहुँचाने का है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बड़ी सब्सिडी दी जा…

Read More

राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन : अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने ली अधिकारियों की बैठक

रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर भारतीय वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन होगा। सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम आसमान में आकर्षक करतब दिखायेगी। इस शौर्य प्रदर्शन में वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में राज्योत्सव की तैयारियां को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विमानन विभाग एवं वायु सेना के अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन के…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिलों में रंगोली, क्विज, भाषण, मिलेट्स प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। दुर्ग, जशपुर, बीजापुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर आज रंगोली प्रतियोगिता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, महिला सशक्तीकरण और पोषण आहार मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  दुर्ग जिले के आयुष विभाग द्वारा ’हर दिन हर घर आयुर्वेद’ की थीम पर मिलेट्स प्रदर्शनी और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा शहरी एवं अनेक संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सियान जतन कार्यक्रम में…

Read More