रायपुर, 27 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल
रायपुर, 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान…
Read Moreसामयिक लेख : छत्तीसगढ़ में लिखा जा रहा है ग्रामीण आवास क्रांति का नया इतिहास
▪नसीम अहमद खान, उपसंचालक जनसंपर्क रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में इन दोनों ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार एक अभिनव अभियान मोर दुवार- साय सरकार के माध्यम से गरीब ,वंचित और आवासहीन परिवारों के यहां दस्तक देकर उन्हें सम्मान के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर का अधिकार देने में जुटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीते दिनों जगदलपुर प्रवास के दौरान घाटपदमपुर ग्राम से इस अभियान की शुरुआत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश…
Read Moreयातायात सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम जुटी कारणों की पड़ताल में
संयुक्त टीम में पुलिस, यातायात, एन एच, एन एच आई, पी डब्ल्यू डी, नगर निगम आदि विभाग होंगे शामिल कारणों की जानकारी एकत्रित कर समीक्षा उपरांत विभाग अनुरूप की जाएगी आवश्यक समाधान कारक आवश्यक प्रयास संयुक्त टीम के द्वारा शीघ्र दी जाएगी कारणों की समीक्षात्मक प्रतिवेदन बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन एवं सख्त कठोर कार्यवाही किया जा रहा…
Read Moreरायपुर के अभिषेक अग्रवाल की बड़ी सफलता : बिना कोचिंग दिल्ली जाए, सेल्फ स्टडी से यूपीएससी में धमाका, छठवें प्रयास में यूपीएससी फतह, अभिषेक अग्रवाल ने बताया सेल्फ स्टडी से कैसे पाया सफलता का मंत्र.
सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई की बदौलत हासिल की सफलता. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी में चयनित श्री अभिषेक अग्रवाल को दी शुभकामनाएं. रायपुर. 27 अप्रैल 2025 : रायपुर जिले के होनहार श्री अभिषेक अग्रवाल ने सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई के बल पर यूपीएससी परीक्षा 2024 में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 243वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। श्री अग्रवाल ने युवाओं को…
Read Moreछत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात
रायपुर, 26 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। निवेशकों को विभिन्न आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं अब तय समय-सीमा में प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, कई नई सेवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत अधिसूचित भी कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को निवेशकों के लिए…
Read Moreक्रिकफेस्ट में चयनित छात्रों को पूर्व अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स सिखाएंगे क्रिकेट के गुर
अपने बेस्ट फील्डिंग के लिए प्रसिद्ध जोंटी रोड्स कल पहुंचेंगे रायपुर भारतीय कोच गौतम गंभीर के मेंटर में क्रिकफेस्ट का शानदार आयोजन, समर कैंप में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण जोंटी रोड्स रायपुर में क्रिकफेस्ट के छात्रों को देंगे फील्डिंग का प्रशिक्षण रायपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स को कौन नहीं जानता। भारत के सभी क्रिकेट प्रेमी उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वे पूरी दुनिया में अपने शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। जोंटी रोड्स को चाहने वाले रायपुरिंस के लिए एक अच्छी खबर है। जोंटी रोड्स कल राजधानी…
Read Moreसड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प : रायगढ़ पुलिस ने एमएसीटी मामलों पर कार्यशाला के जरिए बढ़ाया विवेचकों का कौशल, सड़क पर हादसा और तुरंत मुआवजा, रायगढ़ पुलिस की कार्यशाला से पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय.
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क दुर्घटनाओं और मुआवजा दावों पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित. रायगढ़. 26 अप्रैल 2025 : पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की त्रुटिरहित विवेचना और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में हो रही इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाना और विवेचकों को अद्यतन कानूनी प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। इस कार्यशाला ने…
Read More