रायपुर, 24 मार्च 2025/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री रमेश बैस, सुश्री सरोज पाण्डे, श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्री शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ऑपरेशन के लिए मांगी रिश्वत, ऑडियो सबूत भी मिला! डॉक्टर वंदना चौधरी के खिलाफ जांच शुरू
रिश्वत के आरोप में डॉक्टर वंदना चौधरी से मांगा गया जवाब परिवार नियोजन और एमटीपी ऑपरेशन करने पर तत्काल लगाई गई रोक कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई बिलासपुर, 23 मार्च 2025/ भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है। डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टी टी) और एमटीपी(गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ये कार्रवाई की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की पत्रिका “सेवा शिखर” के प्रथम संस्करण का विधिवत विमोचन भी किया। राज्य प्रशासनिक सेवा की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से धरातल पर संभव हो पाता है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कहा- जिम्मेदारी को चुनौती मानकर पूरी ऊर्जा और उत्साह से करें काम
रायपुर. 23 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल
रायपुर, 23 मार्च 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत सहित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात, अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां की साझा
ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से श्री शुक्ल को दी बधाई श्री विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreबड़ी ख़बर : धान उपार्जन केन्द्र में 94 लाख की गड़बड़ी : 4 व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 मार्च 2025 / कलेक्टर धर्मेश कुमार के आदेश पर जांच समिति ने धान उपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच किया। जांच समिति में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार सारंगढ, विद्यानंद पटेल खाद्य सारंगढ, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ, बबली राय वरि.सहा.जिविअ सारंगढ शामिल थे। धान खरीदी केन्द्र कोसीर में जांच के दौरान 3043.22 क्विंटल धान, जिसका मूल्य रूपये 94,33,982 (चौरानबे लाख तैतीस हजार नौ सौ ब्यासी रूपये) कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी…
Read Moreबीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय : 77 साल बाद तिमेनार में पहली बार जली बिजली! नक्सल प्रभाव वाले गांव में विकास की नई रोशनी, तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली
रायपुर, 23 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।…
Read Moreयातायात सुरक्षा अभियान : हाईवे-49 पर बिना हेलमेट चालकों पर चालानी कार्यवाही, हेलमेट भी बांटे गए, नियमों का पालन करने की दी गई सलाह.
रायगढ़ पुलिस का सराहनीय कदम, सड़क सुरक्षा के लिए 100 चालकों को हेलमेट वितरित. हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों को जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट. रायगढ़. 22 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे-49 के ग्राम जोरापाली में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल
सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर. 22 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने…
Read More