सीएम के दौरे से पहले जशपुर प्रशासन मुस्तैद! कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जशपुर, 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा…

Read More

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी होली की शुभकामनाएं, राज्य हित पर हुई अहम चर्चा

रायपुर, 13 मार्च 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

Read More

होली के रंग में रंगा बिलासपुर : धर्म और संस्कृति का संगम, आर्यावर्त ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न.

बिलासपुर में गूंजे फाग के गीत, आर्यावर्त ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़. बिलासपुर. 13 मार्च 2025 : आर्यावर्त ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन चतुर्वेदी कॉम्प्लेक्स स्थित जिला अध्यक्ष दिव्या चतुवेदी के निवास स्थान में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विशेष रूप से आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रेखेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा त्रिपाठी उपस्थित थे। श्री रेखेंन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम के भव्य…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले : नक्सल उन्मूलन नीति-2025 को मंजूरी, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना की शुरुआत, जल संसाधन प्रबंधन के लिए SWIC सेंटर का गठन और 522.22 करोड़ की जल परियोजनाओं को हरी झंडी

रायपुर, 12 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 12 मार्च 2025 को आयोजित बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा, सुशासन और जल प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नक्सल उन्मूलन नीति-2025, औद्योगिक सुरक्षा बल, जल संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन और सुशासन फेलोशिप जैसी प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य में नक्सल समस्या के समाधान हेतु नई नीति को लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास और सुरक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित

रायपुर 12 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ा गया है। ओडिशा सरकार की सहमति के बाद स्ट्रक्चर में रेत की बोरियां डालकर पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे इंद्रावती नदी में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से इंद्रावती नदी के जल संकट के समाधान हेतु चर्चा…

Read More

बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में हुआ शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से बस्तर को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

छत्तीसगढ़ का पहला  स्थल विश्व धरोहर की सूची में हुआ शामिल रायपुर 12 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ये छत्तीसगढ़ के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ये हर्ष का विषय है कि यूनेस्को द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है । कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान न केवल जैव विविधता के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित होली विशेषांक ‘गुलाल’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल  उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘गुलाल’ विशेषांक की सराहना करते हुए इसके प्रकाशन के लिए फाउंडेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली उल्लास, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, और यह विशेषांक भी इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। जैसे होली के रंग आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक होते हैं,…

Read More

तमिलनाडु के किसानों ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कृषि नीति को बताया मिसाल

रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में तमिलनाडु कावेरी फार्मर्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान तमिलनाडु के किसानों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से धान और पान से बनी माला पहनाकर अभिनंदन किया और अपनी परंपरा के अनुरूप रेड बनाना (लाल केला), आम, नारियल के पौधे और कटहल उपहार स्वरूप भेंट किए। इस आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी…

Read More